Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मानव शरीर- दांत Human Body- Tooth – Vivace Panorama

मानव शरीर- दांत Human Body- Tooth

एक वयस्क व्यक्ति के मुंह में 32 दांत होते हैं। 16 दांत ऊपर के जबड़े में और 16 दांत नीचे के जबड़े में होते हैं, जिनमें मध्य से 8 दाईं ओर और 8 बाईं ओर होते हैं। ऊपर और नीचे के जबड़ों में दांत एक मेहराब या चाप के रूप (Dental arch) में व्यवस्थित होते हैं। ऊपर और नीचे के दोनों दंतचापों में सामने दो छेदक या कर्त्तनक (Incisor) दांत होते हैं। इनका मुख्य काम खाद्य पदार्थों को कुतरना और काटना है। इनके बाहर एक भेदक (Canine) दांत होता है। यह फाड़ने का काम करता है। इसके पीछे दो अग्रचर्वणक (Premolar) दांत होते हैं। उनके पीछे तीन चौड़े चर्वणक (Molar) दांत होते हैं, जिनको आम भाषा में दाढ़ (WisdomTeeth) कहते हैं। इन पांचों दांतों का काम भोजन को चबाना है। एक दाढ़ आखिर में निकलती है, जिसे अक्ल दाढ़ (Wisdom tooth) कहते हैं।

बच्चों में दांतों की संख्या कम होती है। इन्हें दूध के दांत (Deciduous or milk teeth) या अस्थायी दांत (Temporary teeth) कहते हैं। ये छठे वर्ष की उम्र से गिरने लगते हैं। इनके गिरने के बाद स्थायी दांत निकलते हैं। छ: वर्ष के बाद बच्चे के मुंह में 20 दांत होते हैं।

हम प्रत्येक दांत को दो भागों में बांट सकते हैं- मसूड़ों से ऊपर वाला भाग, जिसे क्राउन (Crown) कहते हैं और मसूड़ों से नीचे वाला भाग, जिसे मूल (Root) कहते हैं जहां क्राउन और मूल मिलते हैं, उसे नेक (Neck) कहते हैं।

प्रत्येक दांत तीन परतों से बना होता है। ऊपरी परत, जो सबसे कठोर होती है, एनेमल (Enamel) कहलाती है, जोकि मानव शरीर का सबसे कठोर पदार्थ भी है। इसके नीचे की परत को डेन्टाइन (Dentine) कहते हैं और सबसे नीचे की परत को पल्प (Pulp) कहते हैं। डेन्टाइन हड्डी की भांति होता है तथा पल्प में रक्तवाहिनियां होती हैं। सबसे नीचे दांत की जड़ या मूल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *