Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पोंजन सम्मेलन Poznan Climate Change Conference – Vivace Panorama

पोंजन सम्मेलन Poznan Climate Change Conference

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का चौदहवां सम्मेलन 1-12 दिसंबर, 2008 को पोलैंड के शहर पोंजन में हुआ। इस सम्मेलन के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित थे-

  • विकासशील देशों के लिए एक संयुक्त राष्ट्र सहायता कोष के गठन पर सहमति हुई, ताकि ये देश जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से निपटने के उपाय कर सकें।
  • कार्बन व्यापार के 2 प्रतिशत शुल्क के भुगतान के लिए एक कोष का गठन।
  • पर्यावरण-अनुकूल तकनीक विकासशील देशों को सौंपने की प्रक्रिया की समीक्षा।
  • वनों की कटाई कम करने पर समझौता।

हालांकि, पोंजन सम्मेलन में इस बात की जरूरत पर बल दिया गया कि, जलवायु परिवर्तन की स्थिति से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है, बावजूद इसके संयुक्त राष्ट्र द्वारा बनाए कोष के प्रबंधन को लेकर काफी मतभेद थे। कुछ समूहों का कहना था कि कार्बन व्यापार शुल्क 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 3 प्रतिशत किया जाए। इन लोगों का तर्क था कि, इससे वर्तमान 6 अरब डॉलर के अतिरिक्त कोष में और अधिक धन जमा होगा जो कि, विकासशील देशों को प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने के लिए मदद के तौर पर दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *