भारत से सम्बन्धित कुछ तथ्य Some Facts Relating To India

  • कुल राज्यों की संख्या 29 तथा संघशासित क्षेत्रों की संख्या 7 है।
  • भारत में कर्क रेखा 8 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल,त्रिपुरा तथा मिज़ोरम) से होकर गुज़रती है।
  • भारत में कुल द्वीपों की संख्या 247 है, जिसमें 204 द्वीप बंगाल की खाड़ी में तथा 43 द्वीप अरब सागरमें हैं।
  • भारत का एकमात्र राज्य केरल तथा केन्द्र शासित प्रदेश पुदुचेरी है, जहाँ महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।
  • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश दिल्ली तथा सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला केन्द्रशासित प्रदेश अण्डमान-निकोबार है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान तथा सबसे छोटा राज्य गोवा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संघशासित प्रदेश अण्डमान-निकोबार तथा सबसे छोटा संघशासित प्रदेश लक्षद्वीप है।
  • भारत की नर्मदा और ताप्ती नदी दो ऐसी नदियाँ हैं, जो कि पश्चिम की ओर बहती हैं। भारत की शेष सभी नदियाँ पूर्व की ओर बहती हैं।
  • सारनाथ स्थित अशोक स्‍तम्‍भ के शीर्ष की अनुकृति को भारत के राजचिह्न के रूप में भारत सरकार ने 26 जनवरी, 1950 को स्वीकार किया। यह सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है।
  • सर्वप्रथम 27 दिसम्बर, 1911 को कोलकाता में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन मेंराष्ट्रीय गान गाया गया था।
  • वर्ष 1912 में ‘तत्वबोधिनी’ नामक पत्रिका में भारत भाग्य विधाता शीर्षक से सर्वप्रथम प्रकाशित हुआ था।
  • गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने वर्ष 1919 में इस गीत का अंग्रेज़ी अनुवाद ‘द मार्निंग साँग ऑफ़ इण्डिया’ शीर्षक से किया था।
  • भारतीय संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 को इसे भारत के राष्ट्रीय गान के रूप में स्वीकार किया।
  • राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित है। पूरे गीत में पाँच पद हैं, लेकिन इसका प्रथम पद ही राष्ट्रीय गीत के रूप में गाया जाता है। गीत के गाने की अवधि लगभग एक मिनट पाँच सेकेण्ड है। इस गीत का ताल कहरवा राग में है।
  • राष्ट्रीय गीत को सर्वप्रथम 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन (कोलकाता) में गाया गया था।
राष्ट्रीय प्रतीक और चिह्न National Symbols And Icons
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
राष्ट्रीय राजचिह्न अशोक की लाट
राष्ट्रीय गान जन-गण-मन अधिनायक जय हे!
राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम्
राष्ट्रीय वाक्य सत्यमेव जयते
राष्ट्रीय भाषा हिन्दी
राष्ट्रीय लिपि देवनागरी
राष्ट्रीय ग्रन्थ गीता
राष्ट्रीय योजना पंचवर्षीय योजना
राष्ट्रीय मुद्रा रुपया
राष्ट्रीय नदी गंगा
सर्वोच्च सम्मान भारत रत्‍न
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
राष्ट्रीय पुष्प कमल
राष्ट्रीय फल आम
राष्ट्रीय वृक्ष बरगद
राष्ट्रीय मिठाई जलेबी
राष्ट्रीय खेल हॉकी
राष्ट्रीय पशु बाघ
राष्ट्रीय पक्षी मयूर (मोर)
जलीय जीव गंगा डॉल्फ़िन 
राष्ट्रीय कलैण्डर राष्ट्रीय शाके
क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. (विश्व का 2.42% तथा सातवाँ स्थान); 1,20,849 वर्ग किमी (चीन और पाकिस्तान द्वारा अधिगृहीत क्षेत्र को हटाकर)
सीमा उत्तर में हिमालय पर्वतमाला से लगे हुए चीन, नेपाल तथा भूटान, पूर्व में पर्वतीय श्रृंखला से अलग हुआ म्यांमार तथा बांग्लादेश, पश्चिम में पाकिस्तानतथा अफ़ग़ानिस्तान, दक्षिण में हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर अक्षांशीय फैलाव 80 4′ उत्तर से 370 6′ उत्तर तक यानी लगभग 29 अक्षांशों में
देशान्तरीय विस्तार 680 7′ पूर्व से 970 25′ पूर्व तक अर्थात् 29 देशान्तरों में
मानक देशान्तर 820 30′ पूर्वी देशान्तर (इलाहाबाद के पास) ग्रीनविच माध्य समय से 5½ घण्टे आगे
प्राकृतिक भाग पाँच (1) उत्तर में हिमालय (2) उत्तर का विशाल मैदान (3) दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार (4) समुद्रतटीय मैदान तथा (5) थार का मरुस्थल
धुर दक्षिण से भूमध्यरेखा की दूरी 876 किमी.
पूर्व से पश्चिम (चौड़ाई) 2,933 किमी.
उत्तर से दक्षिण (लम्बाई) 3,214 किमी.
द्वीपों सहित समुद्री सीमा की कुल लम्बाई 7516.6 किमी.
स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी.
द्वीप बंगाल की खाड़ी में 204 तथा अरब सागर में 43
जिन राज्यों से कर्क रेखा गुज़रती है गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा,मिज़ोरम 
पर्वत शिखर गोडविन आस्टिन (K2)-ऊँचाई 8,611 मीटर, कंचनजंघा, नंगा पर्वत, नन्दादेवी, कामेत, मकालू, अन्नपूर्णा, मनसालू, बद्रीनाथ, त्रिशूल
प्रमुख झीलें वुलर, चिल्का, डल, सांभर, डीडवाना, हुसैन सागर, नैनी कोलेरु, पुलीकट, बेम्बानद, नाकी
कुल जनसंख्या 1,21,01,93,422
जनसंख्या का विश्व में प्रतिशत 16.44%
जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
जनसंख्या वृद्धि दर 21.54%
लिंगानुपात      940:1000
साक्षरता 74.04% (पुरुष 82.14% तथा महिलाएँ 65.46%)
वनक्षेत्र 6,90,899 वर्ग किमी (कुल भौगोलिक वनक्षेत्र का प्रतिशत 21.02)
प्रमुख मिट्टियाँ जलोढ़ मिट्टी, काली मिट्टी, लाल-पीली मिट्टी, लैटेराइट मिट्टी, मरुस्थलीय मिट्टी, दलदली मिट्टी
सिंचाई के विभिन्न साधन नहर (40.0%), कुआँ (37.8%), तालाब (14.5%) तथा अन्य (7.7%) 
कृषि तर खेती (200 सेमी. वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में बिना सिंचाई के), आर्द्र खेती (110 से 200 सेमी. वर्षा वाले क्षेत्र में), झूम कृषि (उत्तर-पूर्व भारत, पश्चिमी घाट) तथा पर्वतीय कृषि (विशेषतौर पर हिमालय के ढालों पर)
बड़े बंदरगाहों की संख्या 13
प्रथम श्रेणी के नगर 300
कुल नगर 5,161
सर्वाधिक नगरों वाला राज्य उत्तर प्रदेश
सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्य महाराष्ट्र
सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या (प्रतिशत में) वाला राज्य गोवा (49.8%)
सबसे कम नगरीय जनसंख्या वाला राज्य हिमाचल प्रदेश (9.8%)
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य गोवा (3,702 वर्ग किमी.)
सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य पश्चिम बंगाल (903 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी., 2001 के अनुसार)
सर्वाधिक विरल जनसंख्या घनत्व वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश (13 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.)
सबसे बड़ा संघशासित प्रदेश अण्डमान निकोबार द्वीप समूह (8249 वर्ग किमी.)
सबसे छोटा संघशासित प्रदेश लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.)
राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या 221
सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 (2,369 किमी.)
सबसे बड़ा रेलवे परिमण्डल       उत्तर रेलवे
बाघ परियोजना 39
राष्ट्रीय उद्यान 99
वन्य प्राणी विहार 514
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान (3,42,239 वर्ग किमी.)
जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश (166,197,921 व्यक्ति, 2001 जनगणना के अनुसार)
जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य सिक्किम (540,851 व्यक्ति)
सबसे बड़ा ज़िला लद्दाख (क्षेत्रफल में 82,665 किमी.)
सर्वाधिक ऊँचा जलप्रपात कुंचिकल जल प्रपात (यह वराही नदी पर निर्मित है तथा इसकी ऊँचाई 1493 फ़ीट अथवा 455 मीटर है। यह कर्नाटक के शिमोगा ज़िले में स्थित है)
सबसे लम्बा समुद्र तट मैरिना बीच, चेन्नई
सर्वाधिक लम्बे समुद्र तट वाला राज्य गुजरात (1,074 किमी.)
सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित युद्ध स्थल सियाचिन क्षेत्र
सबसे बड़ी झील(मीठे जल की) वुलर झील (जम्मू-कश्मीर)
सबसे लम्बा नदी पुल महात्मा गांधी सेतु (गंगा-पटना 5,575 मीटर)
सबसे लम्बी सुरंग       जवाहर सुरंग (जम्मू-कश्मीर)
सबसे बड़ा गुफ़ा मन्दिर कैलाश मन्दिर, एलोरा (महाराष्ट्र)
सर्वाधिक साक्षर राज्य केरल (भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य-90%)
सबसे कम साक्षरता वाला राज्य बिहार (47.0%, 2001 के अनुसार)
सबसे बड़ा खनिज तेल उत्खनन वाला क्षेत्र डिगबोई (असम)
सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविन्द सागर (भाखड़ा-नांगल)
सबसे बड़ा प्राकृतिक बन्दरगाह मुम्बई
सबसे विशाल स्टेडियम युवा भारती (साल्ट लेक, कोलकाता)
सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली
सबसे लम्बी नहर इंदिरा गांधी नहर या राजस्थान नहर
सबसे ऊँचा द्वार बुलन्द दरवाज़ा, फ़तेहपुर सीकरी, आगरा
सबसे बड़ा डेल्टा सुन्दरवन का डेल्टा, पश्चिम बंगाल
सबसे बड़ी साइकिल निर्माता कम्पनी हीरो साइकल्स (लुधियाना, पंजाब)
सबसे बड़ा पशु मेला सोनपुर (बिहार)
सबसे बड़ा चिड़ियाघर जियोलॉजिकल गार्डन (कोलकाता, पश्चिम बंगाल)
सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम
सबसे कम वर्षा वाला स्थान लेह
सबसे लम्बी सड़क ग्राण्ड ट्रंक रोड (ज़ी.टी. रोड)
सबसे बड़ा सूर्य मन्दिर कोणार्क सूर्य मन्दिर, पुरी (उड़ीसा)
सबसे ऊँची मूर्ति गोमतेश्वर की मूर्ति (श्रवणबेलगोला, कर्नाटक)
सर्वोच्च पर्वत चोटी गोडविन आस्टिन (K2)
सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान भारतरत्न 
सर्वोच्च शौर्य सम्मान परमवीर चक्र
सबसे बड़ा गिरजाघर सेंट कैथेड्रल चर्च (गोवा)
सबसे बड़ा सिनेमाघर थंगम (तमिलनाडु)
सबसे ख़ूबसूरत सिनेमाघर राजमन्दिर (जयपुर)
सर्वाधिक राज्यों की सीमा से लगा राज्य उत्तर प्रदेश
सबसे लम्बा रेलमार्ग जम्मूतवी से कन्याकुमारी
सबसे लम्बी दूरी की रेलगाड़ी हिमसागर एक्सप्रेस (जम्मूतवी से कन्याकुमारी)
सबसे गहरी कोयला ख़ान रानीगंज (पश्चिम बंगाल)
सबसे पहली कोयला ख़ान रानीगंज
सबसे ऊँची झील देवताल झील (गढ़वाल हिमालय)
सबसे बड़ा न्यूज पेपर कारख़ाना नेपानगर (मध्य प्रदेश)
सबसे लम्बा हिमनद सियाचिन
सबसे बड़ा रेगिस्तान थार का रेगिस्तान (राजस्थान)
सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफ़ार्म खड़गपुर (पश्चिम बंगाल)
सबसे बड़ा म्यूजियम इण्डियन म्यूजियम (कोलकाता)
सर्वाधिक व्यस्त पुल हावड़ा पुल (कोलकाता)
वर्षा की सर्वाधिक विषमता वाला राज्य केरल
सर्वाधिक चिकित्सकों वाला राज्य महाराष्ट्र
सबसे बड़ी आवासीय इमारत राष्ट्रपति भवन, दिल्ली

कुछ रोचक तथ्य

  • भारत ने अपने आखिरी 100000 वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।
  • जब कई संस्कृतियों में 5000 साल पहले घुमंतू वनवासी थे, तब भारतीयों ने सिंधु घाटी (सिंधु घाटी सभ्यता) में हड़प्पा संस्कृति की स्थापना की।
  • भारत का अंग्रेजी में नाम ‘इंडिया’ इं‍डस नदी से बना है, जिसके आस पास की घाटी में आरंभिक सभ्‍यताएं निवास करती थी। आर्य पूजकों में इस इंडस नदी को सिंधु कहा।
  • ईरान से आए आक्रमणकारियों ने सिंधु को हिंदु की तरह प्रयोग किया। ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदु का संयोजन है, जो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।
  • शतरंज की खोज भारत में की गई थी।
  • बीज गणित, त्रिकोण मिति और कलन का अध्‍ययन भारत में ही आरंभ हुआ था।
  • ‘स्‍थान मूल्‍य प्रणाली’ और ‘दशमलव प्रणाली’ का विकास भारत में 100 बी सी में हुआ था।
  • विश्‍व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्‍वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं। यह भव्‍य मंदिर राजाराज चोल के राज्‍य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में (1004 ए डी और 1009 ए डी के दौरान) निर्मित किया गया था।
  • भारत विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्‍व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्‍यताओं में से एक है।
  • सांप सीढ़ी का खेल तेरहवीं शताब्‍दी में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढियां वरदानों का प्रतिनिधित्‍व करती थीं जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इस खेल को कौडियों तथा पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए, परन्‍तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात अच्‍छे काम लोगों को स्‍वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकि बुरे काम दोबारा जन्‍म के चक्र में डाल देते हैं।
  • दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्‍थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।
  • भारत में विश्‍व भर से सबसे अधिक संख्‍या में डाक खाने स्थित हैं।
  • भारतीय रेल देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है। यह दस लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।
  • विश्‍व का सबसे प्रथम विश्‍वविद्यालय 700 बी सी में तक्षशिला में स्‍थापित किया गया था। इसमें 60 से अधिक विषयों में 10,500 से अधिक छात्र दुनियाभर से आकर अध्‍ययन करते थे। नालंदा विश्‍वविद्यालय चौथी शताब्‍दी में स्‍थापित किया गया था जो शिक्षा के क्षेत्र में प्राचीन भारत की महानतम उपलब्धियों में से एक है।
  • आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे आरंभिक चिकित्‍सा शाखा है। शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक में 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।
  • भारत 17वीं शताब्‍दी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्‍य आने से पहले सबसे सम्‍पन्‍न देश था। क्रिस्‍टोफर कोलम्‍बस भारत की सम्‍पन्‍नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।
  • नौवहन की कला और नौवहन का जन्‍म 6000 वर्ष पहले सिंध नदी में हुआ था। दुनिया का सबसे पहला नौवहन संस्‍कृ‍त शब्‍द नव गति से उत्‍पन्‍न हुआ है। शब्‍द नौ सेना भी संस्‍कृत शब्‍द नोउ से हुआ।
  • भास्‍कराचार्य ने खगोल शास्‍त्र के कई सौ साल पहले पृथ्‍वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्‍कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्‍वी को 365.258756484 दिन का समय लगता है।
  • भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा ‘पाई’ का मूल्‍य ज्ञात किया गया था और उन्‍होंने जिस संकल्‍पना को समझाया उसे पाइथागोरस का प्रमेय करते हैं। उन्‍होंने इसकी खोज छठवीं शताब्‍दी में की, जो यूरोपीय गणितज्ञों से काफी पहले की गई थी।
  • बीज गणित, त्रिकोण मिति और कलन का उद्भव भी भारत में हुआ था। चतुष्‍पद समीकरण का उपयोग 11वीं शताब्‍दी में श्री धराचार्य द्वारा किया गया था। ग्रीक तथा रोमनों द्वारा उपयोग की गई की सबसे बड़ी संख्‍या 106 थी जबकि हिन्‍दुओं ने 10*53 जितने बड़े अंकों का उपयोग (अर्थात 10 की घात 53), के साथ विशिष्‍ट नाम 5000 बीसी के दौरान किया। आज भी उपयोग की जाने वाली सबसे बड़ी संख्‍या टेरा: 10*12 (10 की घात12) है।
  • वर्ष 1896 तक भारत विश्‍व में हीरे का एक मात्र स्रोत था।
    (स्रोत: जेमोलॉजिकल इंस्‍टी‍ट्यूट ऑफ अमेरिका)
  • बेलीपुल विश्‍व‍ में सबसे ऊंचा पुल है। यह हिमाचल पर्वत में द्रास और सुरु नदियों के बीच लद्दाख घाटी में स्थित है। इसका निर्माण अगस्‍त 1982 में भारतीय सेना द्वारा किया गया था।
  • सुश्रुत को शल्‍य चिकित्‍सा का जनक माना जाता है। लगभग 2600 वर्ष पहले सुश्रुत और उनके सहयोगियों ने मोतियाबिंद, कृत्रिम अंगों को लगना, शल्‍य क्रिया द्वारा प्रसव, अस्थिभंग जोड़ना, मूत्राशय की पथरी, प्‍लास्टिक सर्जरी और मस्तिष्‍क की शल्‍य क्रियाएं आदि की।
  • निश्‍चेतक का उपयोग भारतीय प्राचीन चिकित्‍सा विज्ञान में भली भांति ज्ञात था। शारीरिकी, भ्रूण विज्ञान, पाचन, चयापचय, शरीर क्रिया विज्ञान, इटियोलॉजी, आनुवांशिकी और प्रतिरक्षा विज्ञान आदि विषय भी प्राचीन भारतीय ग्रंथों में पाए जाते हैं।
  • भारत से 90 देशों को सॉफ्टवेयर का निर्यात किया जाता है।
  • भारत में 4 धर्मों का जन्‍म हुआ – हिन्‍दु, बौद्ध, जैन और सिक्‍ख धर्म और जिनका पालन दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्‍सा करता है।
  • जैन धर्म और बौद्ध धर्म की स्‍थापना भारत में क्रमश: 600 बी सी और 500 बी सी में हुई थी।
  • इस्‍लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।
  • भारत में 3,00,000 मस्जिदें हैं जो किसी अन्‍य देश से अधिक हैं, यहां तक कि मुस्लिम देशों से भी अधिक।
  • भारत में सबसे पुराना यूरोपियन चर्च और सिनागोग कोचीन शहर में है। इनका निर्माण क्रमश: 1503 और 1568 में किया गया था।
  • ज्‍यू और ईसाई व्‍यक्ति भारत में क्रमश: 200 बी सी और 52 ए डी से निवास करते हैं।
  • विश्‍व में सबसे बड़ा धार्मिक भवन अंगकोरवाट, हिन्‍दु मंदिर है जो कम्‍बोडिया में 11वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था।
  • तिरुपति शहर में बना विष्‍णु मंदिर 10वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था, यह विश्‍व का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्‍य है। रोम या मक्‍का धार्मिक स्‍थलों से भी बड़े इस स्‍थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति दिन चढ़ावा आता है।
  • सिक्‍ख धर्म का उद्भव पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में हुआ था। यहां प्रसिद्ध स्‍वर्ण मंदिर की स्‍थापना 1577 में गई थी।
  • वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बी सी में यहां आगमन किया और यह आज विश्‍व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।
  • भारत द्वारा श्रीलंका, तिब्‍बत, भूटान, अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश के 3,00,000 से अधिक शरणार्थियों को सुरक्षा दी जाती है, जो धार्मिक और राजनैतिक अभियोजन के फलस्‍वरूप वहां से निकल गए हैं।
  • माननीय दलाई लामा तिब्‍बती बौद्ध धर्म के निर्वासित धार्मिक नेता है, जो उत्तरी भारत के धर्मशाला में अपने निर्वासन में रह रहे हैं।
  • युद्ध कलाओं का विकास सबसे पहले भारत में किया गया और ये बौद्ध धर्म प्रचारकों द्वारा पूरे एशिया में फैलाई गई।
  • योग कला का उद्भव भारत में हुआ है और यह 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *