Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ऊतकों से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य Important Facts Related to Tissue – Vivace Panorama

ऊतकों से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य Important Facts Related to Tissue

  • ऊतक कोशिकाओं का समूह होता है जिसमें कोशिकाओं की संरचना तथा कार्य एक समान होते हैं।
  • पौधों के ऊतक (पादप ऊतक) दो प्रकार के होते हैं – विभज्योतक तथा स्थायी ऊतक।
  • विभज्योतक (मेरिस्टेमेटिक) ऊपर एक विभाज्य ऊतक है तथा यह पौधों के वृद्धि वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
  • स्थायी ऊतक विभज्योतक से बनते हैं, जो एक बार विभाजित होने की क्षमता को खो देते हैं। इनका सरल तथा जटिल ऊतकों में वर्गीकृत किया जाता है।
  • पैरेन्काइमा, कॉलेन्काइमा तथा स्क्लेरेन्काइमा सरल ऊतकों के तीन प्रकार हैं। जाइलम और फ्लोएम जटिल ऊतकों के प्रकार हैं।
  • एपिथीलियमी, पेशीय, संयोजी तथा तंत्रिका ऊतक जंतु ऊतक होते हैं।
  • आकृति और कार्य के आधार पर एपिथीलियमी ऊतक को शल्की, घनाकार, स्तंभाकार, रोमीय तथा ग्रंथिल श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है।
  • हमारे शरीर में विद्यमान संयोजी ऊतक के विभिन्न प्रकार हैं: एरिओलर ऊतक, एडीपोज (वसामय) ऊतक, अस्थि, कंडरा, स्नायु, उपस्थि तथा रक्त (रुधिर)।
  • पेशीय ऊतक के तीन प्रकार होते हैं – रेखित, अरेखित और कार्डियक (हृदयक पेशी)।
  • तंत्रिका ऊतक न्यूँरान का बना होता है, जो संवेदना को प्राप्त और संचालित करता है।
  • सामान कोशाओं के पिण्ड अथवा स्तर, ऊतक कहलाते हैं।
  • अर्न्तकोशीय पदार्थ के द्वारा ऊतक की कोशें जुडी होती हैं।
  • शरीर में सबसे अधिक संयोजी ऊतक होते हैं।
  • श्वासनली (Tracheal Wall) में इलास्टिक कार्टिलेज होता है।
  • ऊंट के कृबड़ में एडिपोस ऊतक होते हैं।
  • कार्टिलेज में रक्त कोशिका तथा लिम्फवेजल नहीं होते।
  • लिगामेण्ट व टेण्डन संयोजी ऊतक हैं। टेण्डन – मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ता है। लिगामेण्ट – हड्डी को हड्डी से जोड़ता है।
  • फाइब्रस कार्टीलेज सबसे महत्वपूर्ण कार्टिलेज है।
  • इनवरटीब्रल डिस्क में फ्राइब्रस कार्टिलेज होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *