Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
गति एवं मापन से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य Important Facts Related to Motion and Measurement – Vivace Panorama

गति एवं मापन से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य Important Facts Related to Motion and Measurement

  • राशि: जिसे संख्या के रूप में प्रकट किया जा सके, उसे राशि कहते हैं, जैसे जनसंख्या, आयु, वस्तु का भार, मेज की लम्बाई आदि।
  • भौतिक राशियां: भौतिकी के नियमों को जिन्हें राशियों के पदों में व्यक्त किया जाता है उन्हें भौतिक राशियां कहते है, जैसे-वस्तु का द्रव्यमान, लम्बाई, बल, चाल, दूरी, विद्युत धारा, घनत्व आदि।
  • SI पद्धति में S का अर्थ है System तथा I का Internatonal अतः ‘SI’ पद्धति के स्थान पर केवल SI लिखा जाता है-आजकल इसी पद्धति का प्रयोग किया जाता है। इस पद्धति में सात मूल मात्रक तथा दो सम्पूरक मात्रक होते हैं।
  • SI के सात मूल मात्रक हैं, जो निम्न हैं-

लम्बाई का मूल मात्रक – मीटर

द्रव्यमान का मूल मात्रक – किलोग्राम

समय का मूल मात्रक – सेकेण्ड

विद्युतधारा का मूल मात्रक – ऐम्पियर

ताप का मूल मात्रक – केल्विन

ज्योति तीव्रता का मूल मात्रक – कैण्डेला

पदार्थ की मात्रा का मूल मात्रक – मोल


नोट: मोल पदार्थ का परिमाण का मात्रक है, यह द्रव्यमान का मात्रक नहीं है।

  • प्रकाश वर्ष दूरी का मात्रक है। एक प्रकाश वर्ष निर्वात में प्रकाश के द्वारा एक वर्ष में चली गई दूरी है जो 46 × 1015 मी. के बराबर होती है।
  • पारसेक दूरी मापने की सबसे बड़ी ईकाई है।

1 पारसेक = 3 × 1016 मीटर

  • दूरी अदिश राशि है, जबकि विस्थापन सदिश राशि है।
  • ऐस्ट्रोनामिकल मात्रक इकाई सूर्य और पृथ्वी के मध्य औसत दूरी के बराबर होता है जिसका 496 × 108 कि.मी. है।
  • यदि किसी मीनार से एक गेंद को उध्र्वतः नीचे तथा दूसरी गेंद को क्षैतिजतः प्रक्षिप्त किया जाए तो दोनों गेंदें पृथ्वी से नीचे आने में समान समय लेंगी।
  • स्टेरेडियन ठोसी कोणों को मापने का मात्रक है।
  • नॉट, समुद्री जहाज की गति मापने का मात्रक है।

1 नॉट = 1852 मीटर/घण्टा

  • नॉटीकल मील-समुद्री दूरी मापने का मात्रक है।

1 नॉटीकल मील = 1852 मीटर

  • फैदम, गहराई को मापने का मात्रक हैं।
  • गोनियोमीटर से क्रिस्टल का कोण मापते है।
  • एक समान वृत्तीय गति में त्वरण तथा वेग दोनों में ही परिवर्तित होते रहते हैं, परन्तु चाल नियत रहती है।
  • चन्द्रमा पर पहुंचने वाला प्रथम अन्तरिक्ष यान ल्यूनिक – II है।
  • हेली पुच्छल तारा 76 वर्ष बाद दिखाई पड़ता है।
  • भारत का प्रथम उपग्रह रूस के कोस्मोंड्रोम से प्रक्षेपित किया था।
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है। यह सी.बी रमन की खोज रमन प्रभाव के प्रकाश में आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • Indian Insitute of Astrophysics कोडाईकनाल (तमिलनाडु) में है।
  • किसी पिण्ड का भार ध्रुवों पर अधिक होता है।
  • यदि कोई बड़ा बल थोड़े समय के लिये कार्य करे, तो बल और समय के गुणनफल को आवेग कहते हैं।
  • संवेग परिवर्तन की दर बल के बराबर होती है।
  • जब दूध को बिलोया जाता है तो अभिकेन्द्रीय बल के कारण क्रीम दूध से अलग हो जाती है।
  • घूर्णन गति में द्रव्यमान की अनुरूपता जड़त्व आपूर्ण द्वारा होती है।
  • अल्टीमीटर यंत्र से विमानों की ऊंचाई मापी जाती है।
  • टैकोमीटर से वायुयानों की गति मापी जाती है।
  • प्रकाश वर्ष दूरी का मात्रक है: एक प्रकाश वर्ष = 46 x 1012 किमी.।
  • पारसेक दूरी का मात्रक है तथा 1 पारसेक = 3 × 1016 मीटर।
  • लैम्प की बत्ती में तेल केशिकीय उन्नयन (Capillary ascent) के कारण चढ़ जाता है। ऐसा पृष्ठ तनाव के कारण होता है।
  • समुद्र तट पर वायुमण्डलीय दाब 1 बार होता है।
  • किसी समय अन्तराल में वायुमण्डलीय दाब के परिवर्तनों को कागज पर अंकित करने वाला यंत्र बैरोग्राफ (Barograph) है।
  • गैस का दाब नापने का यंत्र मैनोमीटर (Manometer) है।
  • नॉट समुद्री जहाज की गति नापने की मात्रक है।

1 नॉट = 1852 मीटर/घण्टा।

  • नॉटीकल मील समुद्री दूरी के नापने की मात्रक है। 1 नॉटीकल मील = 1852 मीटर।
  • गोनियोमीटर यंत्र से क्रिस्टल का कोण नापते हैं।
  • दूध की शुद्धता, लेक्टोमीटर से मापी जाती है।
  • किसी बर्तन में तैरती हुई बर्फ के पिघलने से पानी के तल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • भारतीय प्रमाणिक समय ग्रीनविच समय से 5 1/2 घण्टे आगे है।
  • दाब नापने का मात्रक पास्कल है, जो 1 न्यूटन/मी2 दाब के बराबर है।
  • द्रव का प्रवाह नापने का मात्रक क्यूसेक है, जो 1 घन फुट प्रति सेकण्ड के प्रवाह के बराबर है।
  • 0°C से 4°C तक गर्म करने पर पानी सिकुड़ता है।
  • पानी का अधिकतम घनत्व 4°C पर होता है।
  • बैरोमीटर का पाठ्यांक गिरते रहने से वर्षा होने का संकेत मिलता है।
  • एनिमोमीटर यंत्र से वायु की शक्ति तथा गति को मापा जाता है।
  • टैकोमीटर यंत्र से वायुयानों (या मोटर बोटों) की गति मापी जाती है।
  • श्यानता गुणांक का मात्रक पॉएज है।
  • बैरोमीटर रीडिंग में अचानक गिरावट आ जाने से आँधी-तूफान आने का संकेत मिलता है।
  • प्राथमिक स्वर्ण 24 कैरेट का होता है।
  • पारसेक (PARSEC) तारों संबंधी दूरियाँ मापने का मात्रक है। यह 25 प्रकाश वर्ष के बराबर होता है।
  • हाइड्रोमीटर से आपेक्षिक घनत्व (Relative Density) की माप की जाती है।
  • गति का प्रथम नियम: वस्तु अपनी विरामावस्था अथवा सरल रेखा पर एक समान गति की अवस्था में तब तक बनी रहती है, जब तक उस पर कोई असंतुलित बल कार्य न करे।
  • वस्तुओं द्वारा अपनी गति की अवस्था में परिवर्तन का प्रतिरोध करने की प्रवृत्ति को जड़त्व कहते हैं।
  • किसी वस्तु का द्रव्यमान उसके जड़त्व की माप है। इसका SI मात्रक किलोग्राम है।
  • घर्षण बल सदैव वस्तु की गति का प्रतिरोध करता है।
  • गति का द्वितीय नियम: किसी वस्तु के संवेग परिवर्तन की दर वस्तु पर आरोपित असंतुलित बली के समानुपाती एवं बल की दिशा में होती है।
  • बल का SI मात्रक kgms2 है। इसे न्यूटन के नाम से भी जाना जाता है तथा प्रतीक N द्वारा व्यक्त किया जाता है। 1 न्यूटन का बल किसी 1 kg द्रव्यमान की वस्तु में 1 ms2 का त्वरण उत्पन्न करता है।
  • वस्तु का संवेग, उसके द्रव्यमान एवं वेग का गुणनफल होता है तथा इसकी दिशा वही होती है, जो वस्तु के वेग की होती है। इसका SI मात्रक kg ms-1 होता है।
  • गति का तृतीय नियम: प्रत्येक क्रिया के समान एवं विपरीत प्रतिक्रिया होती है। ये दो विभिन्न वस्तुओं पर कार्य करती हैं।
  • किसी विलग निकाय (वह निकाय जिस पर कि कोई बाह्य बल कार्यरत न हो) में कुल संवेग संरक्षित रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *