वनस्पति विज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य Important Facts Related to Botany

  • विश्व का सबसे बड़ा पौधा Sequoia dendron है, जिसकी ऊंचाई 90 मीटर तथा व्यास 13 मीटर होता है।
  • सबसे लंबा आवृतबीजी पौधा यूकेलिप्टिस है।
  • विश्व का सबसे छोटा पुष्पीय बोल्फिया होता है।
  • सबसे बड़ा फूल रैफ्लीसिया होता है।
  • सबसे छोटे बीज आकिड्स के होते हैं।
  • सबसे बड़ी पत्ती विक्टोरिया रेजिया की होती है।
  • अमीबा कभी मरता नहीं है। यह सदैव अमर रहता है।
  • विश्व का सबसे अधिक उम्र वाला जीव सिकोआ पौधा है, इसकी उम्र 3000 से 4000 वर्ष होती है।
  • कोशिका के रुप में जीवों का विकास इस प्रकार से हुआ (सबसे पहले मोनेरा-फिर प्रोटिस्टा-फिर-प्लाण्टी, एनीमेलिया एवं फजाई।
  • पृथ्वी पर बनने वाले प्रथम प्रकाश संश्लेज़ी जीव सायनोजीवाणु थे।
  • जीवों के वर्गीकरण का सबसे पहले व्यवस्थित प्रयास हिप्पोक्रेट्स एवं अरस्तू ने किया था।
  • चरक को आयुर्वेद का जनक माना जाता है।
  • स्पीशीज शब्द का सबसे पहले प्रयोग जॉन रे ने किया था।
  • आस्ट्रिच (शुतुरमुर्ग) पक्षी का अंडा सबसे बड़ी जंतु कोशिका होती है।
  • खनिज पदार्थ हमारे शरीर की उपापचयी क्रियाओं का नियंत्रण करते हैं।
  • मैग्नीशियम और कैल्सियम के लवण स्तरीकरण द्वारा दांतों एवं हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
  • प्राकृतिक रुप से पायी जाने वाली शर्कराओं में फ्रक्टोज सबसे मीठी शर्करा होती है।
  • तेलीय एवं वसा जैसे पदार्थों को लिपिड कहते हैं।
  • फलों के रस में फ्रक्टोज शर्करा होती है।
  • ऊतक संवर्धन वह तकनीकी है, जिसमें कोशिका एवं कोशिकाओं के समूह को शरीर के बाहर कृत्रिम भोज्य पदार्थों के माध्यम से जिन्दा रखा जाता है।
  • सभी स्वपोषी, प्रकाश संश्लेषण करने वाले बहुकोशिकीय जीवों को पादपों (पौधों) की श्रेणी में रखा जाता है।
  • जिन पौधों में पुष्प बनते हैं, उन्हें पुष्पीय पादप कहते हैं।
  • रैफ्लेशिया पौधे का फूल संसार का सबसे बड़ा फूल होता है।
  • स्पर्जिलस नामक कवक से डायस्टेज नामक एन्जाइम प्राप्त होता है।
  • पेनिसीलियम की कुछ जातियां पनीर बनाने के काम आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *