Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रसायन विज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य Important Facts Related to Chemistry – Vivace Panorama

रसायन विज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य Important Facts Related to Chemistry

  • डयुटेरियम ऑक्साइड अर्थात् भारी जल (D2O) रंगहीन, गंधहीन तथा स्वादहीन होता है।
  • नाभिकीय विखण्डन के लिए यूरेनियम-238 की तुलना में यूरेनियम 235 अधिक उपयोगी होता है, क्योंकि यूरेनियम-235 का नाभिक अपेक्षाकृत अधिक अस्थायी होता है।
  • द्रव का ताप बढ़ने पर उसका पृष्ठ-तनाव घटता है।
  • केशिकात्व सिद्धांत के कारण लालटेन में बत्ती के सहारे तेल चढ़ता है।
  • पुरातत्व अवशेषों अथवा जीवाश्मों की अथवा आयु निर्धारित करने के लिए, रेडियो-सक्रिय कार्बन (C-14) का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है।
  • हीरे का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है और पूर्ण आतरिक परावर्तन के कारण वह अत्यधिक चमकीला दिखाई देता है।
  • जल की सतह पर धूल अथवा कोई चिकनाई (जैसे, तेल या ग्रीज) गिराने पर जल का पृष्ठ-तनाव घट जाता है।
  • यदि किसी द्रव में घुलनशील पदार्थ मिलाया जाये, तो द्रव का पृष्ठ तनाव बढ़ जाता है।
  • किसी भी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या, उस तत्व की परमाणु संख्या कहलाती है।
  • किसी भी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों और न्यूट्रानों की संयुक्त संख्या, उस तत्व की द्रव्यमान संख्या कहलाती है।
  • यदि क्लोरोफॉर्म को सूर्य के प्रकाश में वायुमण्डल में खुला छोड़ दिया जाए, तो वह विषैली गैस फॉस्जीन (COCL2) में बदल जाता है।
  • वायुमण्डलीय मुक्त नाइट्रोजन को नाइट्रेट में परिवर्तन करने की क्रिया नाइट्रोजन स्थिरीकरण कहलाती है।
  • मिट्टी में क्षारकत्व को घटाने के लिए जिप्सम का प्रयोग किया जाता है।
  • टेल्कम पाउडर के निर्माण में थियोफेस्टस खनिज का उपयोग किया जाता है।
  • पानी की स्थाई कठोरता दूर करने के लिए पोटेशियम क्लोराइड सर्वाधिक उपयुक्त है।
  • धातुओं के टुकड़े को टांका लगने वाला मिश्रण, टीन और सीसा का मिश्रण होता है।
  • प्लैटिनस सबसे कठोर धातु है। अधातु हीरा, विश्व के सभी पदार्थों से अधिक कठोर है।
  • अधिक भारी अणुओं में न्यूट्रानों की संख्या की अपेक्षा प्रोटॉनों की संख्या अधिक होती है।
  • शुष्क बर्फ अर्थात ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को गरम करने पर वह सीधे गैस में परिवर्तित हो जाती है।
  • पिक्रिक ऐसिड एक कार्बनिक यौगिक है, जिसका उपयोग प्रयोगशालाओं में अभिकर्मक के रूप में किया जाता है।
  • क्रीम एक प्रकार का दूध होता है, जिसमें वसा की मात्रा बढ़ जाती है तथा पानी की मात्रा कम हो जाती है।
  • एक किलोग्राम शहद से लगभग 3500 किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *