Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उभयचर वर्ग Class Amphibia – Vivace Panorama

उभयचर वर्ग Class Amphibia

  • इस वर्ग के सदस्य जल और स्थल दोनों में पाये जाते हैं। इसीलिए इनका नाम एम्फीबिया या उभयचर (Amphi = both) दिया गया है।
  • ये अनियततापी जंतु (Cold blooded animal or Poikilothermal) होते हैं। इस वर्ग में लगभग 3000 जातियाँ पायी जाती हैं।
  • इनके शरीर पर शल्क (scales), बाल (Hairs) या पंख (wings) नहीं होते हैं, परन्तु इनकी त्वचा अधिक ग्रन्थिमय (Glandular) होने के कारण काफी चिकनी होती है।
  • त्वचा (skin) बराबर कोमल और नम होने से इनमें त्वचीय श्वसन (Cutaneous respiration) होता है जो इनके जीवन के लिए अत्यावश्यक है।
  • इनमें दो जोड़े पाद होते हैं, जिनमें साधारणतः 5 अंगुलियाँ होती हैं। इनके नासाछिद्र मुखगुहा में खुलते हैं।
  • इनका अंत:ककाल अस्थि का बना होता है।
  • इनके हृदय में दो अलिंद (Auricles) और एक निलय (ventricles) होते हैं।
  • इनके लाल रुधिर कण में केन्द्रक होता है।
  • इनमें लार्वा अवस्था में श्वसन क्लोम (Gills) द्वारा और वयस्क जन्तु में फेफड़े, त्वचा तथा मुखगुहा द्वारा होता है। किसी -किसी जन्तु में वयस्क अवस्था में भी श्वसन क्लोम द्वारा होता है।
  • इनमें मलाशय और मूत्रजनन वाहिनी (Urinogenital duct) क्लोएका में खुलते हैं।
  • इनमें जनन पदार्थ तथा मल क्लोएका से ही बाहर निकलते हैं।
  • इनमें वाह्य निषेचन (External fertilization) होता है। इनमें अधिकांशतः परिवर्द्धन के समय एक लार्वा बनता है जिसे टैडपॉल (Tadpole) लार्वा कहते हैं।
  • इनमें ग्रीष्म एवं शीत निष्क्रियता होती है।

उदाहरण: प्रोटीअस (Proteus), नेक्ट्यूरस (Necturus), साइरेन (Siren), सैलामैण्डर (Salamander), मेढक (Frog), दादुर या टोड (Toad), धात्री दादुर (Midwife toad) आदि।

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • इक्थियोफिस (1chthyophis) में पाद अनुपस्थित होते हैं।
  • टोड (Toad) का वैज्ञानिक नाम ब्यूफो (Bufo) है। यह शिकार की खोज में अधिकतर रात में निकलता है।
  • ऐलीटीज (Alytes) को धात्री शेक (Midwife toad) भि कहा जाता है।
  • हायला (Hyla) को वृक्ष मेढ़क या वृक्ष मंडूक (Tree Frog) कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *