Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश World’s Smallest Country, Vatican City – Vivace Panorama

वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश World’s Smallest Country, Vatican City

रोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। यह दुनिया का सबसे छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर (108.7 एकड़) है। यह इटली के शहर रोम के अन्दर स्थित है। इसकी राजभाषा है लातिनी। ईसाई धर्म के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का यही निवास है।

सन् 1929 में एक संधि के अनुसार इसे स्वतंत्र राज्य स्वीकार किया गया। इस राज्य के अधिकारी, 45 करोड़ 60 लाख रोमन कैथोलिक धर्मावलंबियों से पूजित, पोप हैं। राज्य के राजनयिक संबंध संसार के लगभग सब देशों से हैं। सन् 1930 में पोप की मुद्रा पुन: जारी की गई और सन् 1932 में इसके रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ। यहाँ की मुद्रा इटली में भी चलती है।

आठवीं शताब्दी ई. में रोम के निकटवर्ती प्रदेशों पर चर्च का शासन स्वीकार किया जाने लगा। इस प्रकार ‘पेपल स्टेट्स’ का प्रारंभ हुआ। सन् 1870 ई. में इटली ने पेपल स्टेट्स को अपने अधिकार मे ले लिया, इससे इटली और चर्च में तनाव पैदा हुआ, क्योंकि रोमन कैथालिक चर्च अपने परमाध्यक्ष को ईसा का प्रतिनिधि जानकर यह आवश्यक समझता है कि वह किसी राज्य के अधीन न रहे। सन् 1929 ई. में इटली ने रोमन कैथोलिक चर्च के साथ समझौता करके उसे संत पीटर के महामंदिर के आसपास लगभग 109 एकड़ की जमीन दे दी और उस क्षेत्र को पूर्ण रूप से स्वतंत्र मान लिया। इस प्रकार ‘चिट्टाडेल वाटिकानो’ (Citta Del Vaticano) अर्थात् वैटिकन नगर नामक एक नया स्वायत्त राज्य उत्पन्न हुआ। उसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है और उसके अपने सिक्के, अपना डाक विभाग, रेडियो आदि हैं। उसके नागरिकों की संख्या लगभग 700 है। उस केंद्र से पोप पूर्ण स्वतंत्रता से दुनिया भर में फैले हुए रोमन कैथोलिक चर्च का आध्यात्मिक सचालन करते हैं।

विश्व के छोटे देश: क्षेत्रफल के अनुसार Smallest Countries: According To Area

स्थान

देश

महाद्वीप


क्षेत्रफल (वर्ग मील)

क्षेत्रफल (वर्ग किमी.)

विश्व के स्थल क्षेत्र का प्रतिशत

207

वेटिकन सिटी

यूरोप

0.17

0.44

206

मोनॅाको

यूरोप

0.7

1.95

205

नौरु

ओसीनिया

8.1

21

204

तुवालु

ओसीनिया

10

26

203

बरमूडा

उत्तर अमेरिका

23

58.8

202

सन मरीनो

यूरोप

24

61.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *