Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
वैज्ञानिक उपकरण व उपयोग Scientific Instruments and Uses – Vivace Panorama

वैज्ञानिक उपकरण व उपयोग Scientific Instruments and Uses

अल्टीमीटर यह एक प्रकार का वैज्ञानिक यंत्र है जिसका डायल, ऊँचाई सूचित करने के लिए फीट या मीटर के रूप में प्रयोग किया जाता है।
अमीटर यह यंत्र दर्शाता है कि विद्युत सर्किट में विद्युत की कितनी ऐम्पीयर धारा प्रवाहित हो रही है।
एनेमोमीटर वायुवेग मापी यंत्र, इस यंत्र से वायु का वेग मापा जाता है।
आडियोफोन श्रवण शक्ति सुधारना
बाइनोक्यूलर इस यंत्र का उपयोग दूरस्थ वस्तुओं को देखने में किया जाता है।
बैरोग्राफ (वायुदाब लेखी यंत्र) यह वायुमण्डलीय दाब अभिलेखित करने वाला यंत्र है।
क्रेस्कोग्राफ यह पौधों में हुई वृद्धि अभिलेखित करने वाला यंत्र है।
क्रोनोमीटर यह एक घड़ी है जिसका इस्तेमाल ठीक-ठीक या कालमापी समय जानने के लिए जहाज यंत्र आदि में किया जाता है।
कार्डियोग्राफ यह एक डॉक्टरी यंत्र है जिसका उपयोग हृदय की गति अभिलेखित करने में किया जाता है।
कार्डियोग्राम इससे कार्डियोग्राफ द्वारा ली गयी हृदय की गति अभिलेखित की जाती है।
कैपिलर्स यह एक प्रकार का कम्पास है।
डिपसर्किल इस यंत्र के सहारे किसी स्थान के नतिकोण का मान ज्ञात किया जाता है।
डायनेमो यांत्रिकी ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है।
इपीडीयास्कोप यह फिल्म और अपारदर्शी पदार्थों के बिम्ब या चित्रदर्शी को पर्दे पर प्रक्षेपित करने वाला यंत्र है।
फैदोमीटर यह समुद्र की गहराई मापने वाला यंत्र है।
गैल्वेनोमीटर यह अल्प परिमाण की विद्युत धारा मापने वाला वैज्ञानिक यंत्र है।
गाडगेरमूलर यह एक ऐसा वैज्ञानिक उपकरण है, जिसके द्वारा परमाणु कण की उपस्थिति और इसकी संख्या की जानकारी ली जाती है।
मैनोमीटर यह गैस का घनत्व मापने का यंत्र है।
माइक्रोटोम्स यह एक ऐसा यंत्र है, जो अणुवीक्षणीय निरीक्षण के लिए किसी वस्तु को छोटे-छोटे भागों में विभाजित कर देता है।
ओडोमीटर यह एक ऐसा यंत्र है, जो गाड़ी द्वारा तय की गई दूरी अभिलेखित करता है।
पेरिस्कोप यह एक ऐसा यंत्र है, जिसके द्वारा वस्तुएँ (परिदशी यंत्र) जल के भीतर से देखी जाती हैं तथा स्थल पर किसी परोक्ष वस्तु को देखने में इसका उपयोग होता है।
फोटोमीटर प्रकाशमापी यंत्र इस यंत्र के द्वारा दीप्ति शक्ति मापी जाती है।
पाइरोमीटर इस यंत्र के द्वारा अत्यंत उच्चताप मापा जाता है।
रेडियोमीटर यह विकिरण द्वारा प्राप्त ऊर्जा मापने का यंत्र है।
सीस्मोमीटर यह भूकम्प के धक्के की तीव्रता को दर्शाता है।
सेस्सटेन्ट इसका उपयोग सूर्य, चाँद और अन्य ग्रहों की ऊँचाई जानने के लिए किया जाता है।
रिफ्रैग्नोमैनोमीटर इस यंत्र का उपयोग धमनी में रक्तदाब की तीव्रता ज्ञात करने के लिए किया जाता है।
स्टेथस्कोप हृदय और फेफड़े की गति सुनने में इस यंत्र का उपयोग किया जाता है।
ओसिलोग्राफ यह विद्युत या यांत्रिकी कम्पन सूचित करने वाला यंत्र है।
एक्युमुलेटर विद्युत ऊर्जा का संग्राहक।
एयरोमीटर गैसों का भार व घनत्व मापक यंत्र।
एक्टियोमीटर सूर्य किरणों की तीव्रता मापने वाला यंत्र।
एक्सियरोमीटर वायुयान का वेग मापक।
एस्केलेरेटर चलती हुई यांत्रिक सीढ़ियां।
एपिडोस्कोप सिनेमा मे पर्दों पर स्लाइडों को दिखाने का उपकरण।
एपिकायस्कोप आपरदशी चित्रों को पर्दे पर दिखाना।
कम्प्यूटेटर विद्युत धारा की दिशा बदलने वाला यंत्र।
कम्पास नीडल स्थान विशेष की दिशा ज्ञात करने वाला यंत्र।
कार्ब्युरेटर इंजन में पेट्रोल में वायु का निश्चित भाग मिलाने वाला यंत्र।
कैलोरीमीटर ऊष्मा को मापने वाला यंत्र।
कैलीपर्स छोटी दूरियां मापने वाला यंत्र।
कायनेस्कोप टेलीविजन स्क्रीन के रूप में।
कायमोग्राफ रुधिर दाब, हृदय की धड़कन का अध्ययन करने वाला यंत्र।
ग्रामोफोन रिकार्ड पर अंकित ध्वनि को पुन: सुनाने वाला यंत्र।
ग्रेवीमीटर जल में उपस्थित तेल क्षेत्रों का पता लगाने वाला यंत्र।
जाइरोस्कोप घूम रही वस्तु की गतिकी प्रस्तुत करने वाला यंत्र।
जाइलोफोन ध्वनि उत्पादक यंत्र।
टेलिस्कोप दूरस्थ वस्तुओं को देखने में सहायक यंत्र।
टैकोमीटर मोटर बोट, वायुयान का वेग मापक।
टैक्सीमीटर टैक्सियों में किराया दर्शाने वाला यंत्र।
टेलीप्रिंटर टेलीग्राफ द्वारा भेजी गई सूचनाओं को स्वत: छापने वाला यंत्र।
टांसफॉर्मर प्रत्यावर्ती धारा की वोल्टता कम या अधिक करने वाला यंत्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *