Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
संघ पोरिफेरा Phylum Porifera – Vivace Panorama

संघ पोरिफेरा Phylum Porifera

उपजगत मेटाजोआ Subkingdom Metazoa


संघ पोरिफेरा (Phyllum Porifera): पोरिफेरा ग्रीक भाषा के दो शब्द Poros = Pore, Ferre = to bear से मिलकर बना है। इसका अर्थ छिद्र धारक होता है। पोरीफेरा शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम रॉबर्ट ग्राण्ट (Robert Grant) ने 1825 ई. में किया था। इस संघ में आने वाले जन्तुओं को साधारणतः स्पंज (sponge) कहा जाता है। इस संघ के जन्तुओं के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं-

  • ये बहुकोशिकीय जलीय (Multicellular aquatic) जन्तु होते हैं जो साधारणतः चट्टान या किसी ठोस पदार्थ पर रहते हैं।
  • इनकी आकृति अनियमित, बेलनाकार, अंडाकार या शाखीय होती है।
  • इनके शरीर में ऊतक नहीं बनते।
  • इस संघ के जन्तुओं की शरीर भित्ति (Body wan) में अनेक छिद्र पाये जाते हैं जिन्हें ऑस्टिया (Ostia) कहते हैं। शरीर के अग्र सिरे पर एक बड़ा छिद्र पाया जाता है जिसे ओस्कुलम (Osculum) कहते हैं।
  • ये अत्यंत साधारण बहुकोशिकीय जीव हैं जिनमें नाल तंत्र (Canal system) पाया जाता है जिसकी सहायता से सम्पूर्ण शरीर में जल प्रवाहित होता है। ये द्विलिंगी (Bisexual) होते हैं।
  • इनमें पुनरुद्भवन (Regeneration) of क्षमता होती है।
  • शरीर कठोर बाह्य ककाल से ढंका होता है। कंकाल में काँटे के समान कुछ रचनाएँ होती हैं जिन्हें स्पिकूल्स (spicules) कहते हैं।
  • ये स्पिकूल्स कैल्सियम कार्बोनेट या सिलिका के बने होते हैं।
  • इनका शरीर द्विस्तरीय अन्तःचर्म एवं बाह्यचर्म से बना होता है।
  • इनमें प्रजनन अलैंगिक (Asexual) तथा लैंगिक (sexual) दोनों ही प्रकार का होता है तथा निषेचन (Fertilization) आतंरिक (Internal) होता है।
  • इनका लार्वा (Larva) कशाभिकीय (Ciliated) तथा स्वतंत्र तैरने वाला (Free swimming) होता है। इसे एम्फीब्लास्तुला (Amphiblastula) कहते हैं।
  • इनके शरीर में संवेदी तथा तंत्रिका कोशिकाएँ नहीं होती हैं।
  • इनमें भोजन का पाचन अन्तःकोशिकीय (Intracellular) होता है।

उदाहरण– साइकन (Sycon), हायलोनेमा (Hyalonemma) यूस्पंजिया (Euspongia), युप्लेक्टेला (Euplectella), स्पंजिला (spongilla) आदि।

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • यूप्लेक्टेला को वीनस की पुष्प मंजूषा या वीनस के फूलों की डलिया (venus flower basket) कहा जाता है। ये जापान आदि देशों में लोगों को उपहार के रूप में दिए जाते हैं।
  • स्पंजिला मीठे जल में पाया जाने वाला स्पंज है।
  • यूस्पंजिया एक साधारण स्नान स्पंज (Bath sponge) है। इसे स्नान के समय मैल (गंदगी) साफ करने के काम में इस्तेमाल किया जाता है। यह भूमध्य सागर एवं मैक्सिको की खाड़ी में काफी संख्या में पाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *