Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
वानिकी एवं मत्स्य व्यवसाय Forestry And Fishing Industry – Vivace Panorama

वानिकी एवं मत्स्य व्यवसाय Forestry And Fishing Industry

  • भारत मेँ से 677,088 वर्ग किमी. भूमि पर वनोँ का विस्तार है, जो भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 20.64 % प्रतिशत है।
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह मेँ 86.9 प्रतिशत भू भाग वन है, जो सर्वाधिक है। न्यूनतम 3.8 प्रतिशत वन हरियाणा मेँ है।
  • वर्ष 2006 मेँ राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड की स्थापना की गई जिसका उद्देश्य फिश फार्मर्स डेवलपमेंट एजेंसी के माध्यम से सरकार अंतर्देशीय क्षेत्र मेँ कार्यक्रम क्रियांवित कर रही है।
  • देश मेँ ताजे पानी की सर्वाधिक मछलियां पश्चिम बंगाल मेँ पकडी जाती हैं।
  • समुद्री मछली के उत्पादन मेँ गुजरात का प्रथम स्थान है।
  • केरल मेँ विधिहाम मेँ मछली पकड़ने की विशेष सुविधाओं से युक्त एक पत्तन बनाया गया है।
  • भारतीय मछली सर्वेक्षण विभाग के 7 परिचालन अड्डे मुंबई, पोरबंदर, कोच्चि, मर्मगाव, विशाखापत्तनम, चेन्नई और पोर्टब्लेयर मेँ स्थित है।
  • भारत मेँ वनोँ का वितरण का अत्यधिक आसमान व अपर्याप्त है। भारत की समस्त भूमि का मात्र 23% भाग वनाच्छादित है।
  • राष्ट्रीय वन नीति 1988 के अनुसार भारत मेँ 33% वन क्षेत्र की प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। मैदानी भागोँ मेँ 20% तथा पर्वतीय भागोँ मेँ 60% प्रतिशत क्षेत्र निश्चित है। वर्तमान समय मेँ देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 2% वनों से ही प्राप्त हो रहा है।
  • कार्बेट राष्ट्रीय पार्क भारत का पहला आरक्षित क्षेत्र है, जहां सबसे पहले 1 अप्रैल 1973 मेँ बाघ परियोजना का शुभारंभ हुआ। मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट कहते हैं, क्योंकि यहां बाघोँ की सबसे अधिक परियोजनाएं हैं।
  • नागार्जुन सागर (आंध्र प्रदेश) क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा बाघ संरक्षित क्षेत्र है।

स्मरणीय तथ्य

  • जल की प्रकृति के आधार पर मछलियों को दो भागोँ मेँ विभाजित किया गया है – ताजे जल की मछलियां, एवं खारे जल की मछलियां। भारत मछलियों का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
  • ताजे जल की मछलियां नदियों, झीलों, तालाबों एवं जलाशयों से पकड़ी जाती हैं। खारे जल की मछलियां समुद्रों एवं सागरों से प्राप्त की जाती हैं।
  • विश्व के कुल आहार का 4% भाग मछलियोँ से प्राप्त होता है।
  • नार्वे, आयरलैंड एवं जापान जैसे देशों मेँ मछली का महत्वपूर्ण आहार है। कुल मछली उत्पादन मेँ चीन, पेरु, जापान और अमेरिका सबसे आगे हैं।
  • भारत में मछली उत्पादन मेँ 1950-51 मेँ 0.75 मीट्रिक टन था, जो 2005-06 में बढ़कर 6.50 मीट्रिक टन हो गया है, जो भारत की जीडीपी का 1% है जबकि कृषि क्षेत्र के GDP मेँ इसका योगदान 5.3% है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *