Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सुरक्षित विमान संचालन के लिये यूरोपीय संगठन European Organisation for the Safety of Air Navigation – EUROCONTROL – Vivace Panorama

सुरक्षित विमान संचालन के लिये यूरोपीय संगठन European Organisation for the Safety of Air Navigation – EUROCONTROL

यह संगठन यूरोपीय देशों के विमान संचालन का पर्यवेक्षण तथा समन्वयन करता है।

मुख्यालय: ब्रुसेल्स (बेल्जियम)।

सदस्यता: अल्बानिया, आर्मेनिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बोस्निया-हर्जेगोविना, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, यूनान, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्सम्बर्ग, माल्टा, रोमानिया, सर्बिया, स्लोवेकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, युगोस्लाव, मेसीडोनिया गणतंत्र, यूक्रेन, नॉर्वे, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, मॉल्डोवा, मोनाको, मोंटेनेग्रो, स्विट्जरलैंड, तुर्की और युनाइटेड किंगडम।

उद्भव एवं विकास

1950 के दशक के अंत में पश्चिमी यूरोपीय देशों के नागरिक एवं सैनिक विमानन विभागों के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा के वांछित स्तर के भीतर अधिकतम स्वतंत्रता प्रदान करने के लिये एक उपयुक्त वायु यातायात नियंत्रण प्रणाली की आवश्यकता को स्वीकार किया। परिणामस्वरूप बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड और युनाइटेड किंगडम ने दिसंबर 1960 में ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में यूरोकंट्रोल (European Organisation for the Safety of Air Navigation-EUROCONTROL) स्थापित करने के लिये एक अभिसमय पर हस्ताक्षर किए। यह अभिसमय मार्च 1968 से प्रभाव में आया। बाद में कई अन्य यूरोपीय देशों ने यूरोकंट्रोल की सदस्यता ग्रहण की।

उद्देश्य

यूरोकंट्रोल के मुख्य उद्देश्य हैं-वायु यातायात से संबंधित विषयों (रक्षा सहित) में सहयोग बढ़ाना तथा ऊपरी वायु क्षेत्र (upper air space) में एकीकृत वायु यातायात सेवा प्रदान करना।


संरचना

सुरक्षित विमान संचालन के लिये स्थायी आयोग यूरोकट्रेल का शासी निकाय है। यह प्रत्येक सदस्य देश के नागरिक विमानन और रक्षा संस्थानों के प्रतिनिधियों से बना होता है।

सुरक्षित विमान संचालन एजेंसी कार्यकारी निकाय है, जो एक प्रबंध समिति द्वारा शासित होता है।

गतिविधियां

इस संगठन की स्थापना मूल रूप से पश्चिमी यूरोपीय देशों के मध्य विमान संचालन में सहयोग की मजबूत करने के लिये की गयी थी। लेकिन, धीरे-धीरे इसके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो रहा है और अधिक-से-अधिक मध्य एवं पूर्वी यूरोपीय देशों को इसकी परिधि में लाने की कोशिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *