Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
विद्युत शक्ति/सामर्थ्य Electric Power – Vivace Panorama

विद्युत शक्ति/सामर्थ्य Electric Power

विद्युत् परिपथ में ऊर्जा के क्षय होने की दर को विद्युत् शक्ति कहते हैं। इसका SI मात्रक वाट (Watt-w) होता है। इसके अन्य बड़े मात्रक किलोवाटमेगावाट होते हैं। विद्युत् शक्ति को सूत्र के रूप में इस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है-

विद्युत् शक्ति (P) = धारा (I) x विभवान्तर (V)

i.e., 1 वाट (W) = 1 एम्पियर (A) x 1 वोल्ट (V)

किलोवाट घंटा मात्रक या यूनिट: 1 किलोवाट घंटा अथवा 1 यूनिट, विद्युत् ऊर्जा की वह मात्रा है, जो किसी परिपथ में एक घंटे में व्यय होती है, जबकि परिपथ में 1 किलोवाट की शक्ति हो,

अतः किलोवाट घंटा मात्रक = वोल्ट × ऐम्पियर × घंटा / 1000 = वाट × घंटा / 1000

यदि किसी बल्व पर 60W – 220V लिखा हुआ है, तो इसका अर्थ है कि यदि बल्ब को 220V पर जलाया जाए, तो प्रति घंटे 60W की शक्ति व्यय होगी।

उदाहरण: यदि 200W के विद्युत् बल्ब को प्रतिदिन 5 घंटे जलाया जाए, तो प्रतिदिन कितने यूनिट विद्युत् खर्च होगी ?


खर्च हुई विद्युत् ऊर्जा = 1 यूनिट

उदाहरण: यदि एक विद्युत् हीटर 220V पर 5A धारा लेता है, तो उसे 5 घंटे तक चालू रखने पर कितनी विद्युत् ऊर्जा खर्च होगी ?

खर्च हुई विद्युत् उर्जा = [latex]\frac { V\times I\times t }{ 100 } =\frac { 220\times 5\times 5 }{ 1000 } =5.5[/latex]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *