Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
केंद्रीय दत्तक संसाधन संस्था (कारा) Central Adoption Resource Authority – CARA – Vivace Panorama

केंद्रीय दत्तक संसाधन संस्था (कारा) Central Adoption Resource Authority – CARA

कारा की स्थापना 20 अगस्त, 1990 को की गई थी। यह एक पंजीकृत स्वायत्त निकाय है जिसे सोसायटी अधिनियम 1860 के तहत् 18 मार्च, 1999 को पंजीकृत कराया गया। राज्य सरकारों की सलाह पर कारा अंतर्देशीय गोद लेने के कार्य में लगी संस्थाओं को मान्यता प्रदान करती है। कारा विदेशी दत्तक संस्थाओं को भी उनके देश के उपयुक्त कानूनों के हिसाब से सूचीबद्ध करती है जिसके बारे में भारतीय मिशन सुझाव देते हैं। अभी भी कारा ने 64 भारतीय प्लेसमेंट संस्थाओं को मान्यता दी है और 152 उन संस्थाओं को सूचीबद्ध किया है जो 25 देशों में काम कर रही है। इनमें भारत सरकार के विभाग भी हैं। कारा देश में गोद लेने को बढ़ावा देने वालों के लिए शिशु गृह योजना लागू करती है।

दत्तक प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और इसकी बेहतर निगरानी के लिए कारा ने एक वेब आधारित प्रबंधन प्रणाली अपनायी है। इससे दतक कार्य में तेजी के साथ-साथ हितधारियों का नेटवर्क और प्रभावी नीति निर्धारण एवं अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार हुआ है। यह प्रणाली दत्तक पूर्व जानकारी, ऑनलाइन पंजीकरण और गोद लेना चाहने वाले अभिभावकों की स्थिति दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *