Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
विश्व स्वास्थ्य संगठन World Health Organisation – WHO – Vivace Panorama

विश्व स्वास्थ्य संगठन World Health Organisation – WHO

डब्ल्यूएचओ के संविधान को 22 जुलाई, 1946 को स्वीकार किया गया और यह 7 अप्रैल, 1948 से लागू हो गया। 15 नवंबर, 1947 को विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया। डब्ल्यूएचओ द्वारा जन-स्वास्थ्य के अंतरराष्ट्रीय कार्यालय (1907 में स्थापित तथा राष्ट्र संघ से सम्बंधित स्वास्थ्य संगठन) के कार्यों तथा संयुक्त राष्ट्र राहत एवं पुनर्वास प्रशासन (यूएनआरआरए) की गतिविधियों को भी हाथ में ले लिया गया। 194 (2013 के अनुसार) सदस्यों वाले विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय जेनेवा में स्थित है।

डब्ल्यूएचओ का लक्ष्य सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य के उच्चतम संभव स्तर की प्राप्ति में सहायता प्रदान करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन को सर्वाधिक सफल संयुक्त राष्ट्र अभिकरणों में से एक माना जाता है। यह अंतरिम स्वास्थ्य कार्यों से सम्बंधित समन्वयकारी प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है तथा स्वास्थ्य मामलों में सक्रिय सहयोग को प्रोत्साहित करता है। इसके कार्यक्रमों में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, रोग निवारण व् नियंत्रण, पर्यावरणीय स्वास्थ्य का संवर्द्धन, स्वस्थ मानव शक्ति विकास तथा जैव-चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाओं, शोध व स्वास्थ्य कार्यक्रमों का विकास एवं प्रोत्साहन शामिल है। डब्ल्यूएचओ सदस्य देशों को उन स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में सहयोग प्रदान करता है जिनका लक्ष्य सभी के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करना, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य को संवर्द्धित करना, परिवार नियोजन, पोषण, स्वास्थ्य शिक्षा व् स्वास्थ्य अभियांत्रिकी स्वच्छ जलापूर्ति व सफाई व्यवस्था, संक्रामक रोगों की रोकथाम, दवाओं व टीकों का उत्पादन व गुणवत्ता नियंत्रण तथा शोध प्रोत्साहन इत्यादि होता है। संगठन स्वास्थ्य आकड़ों के संग्रहण, विश्लेषण एवं वितरण में भी सहयोग करता है तथा रोग लक्षणों, बीमारियों व उपचारों के सम्बंध में तुलनात्मक अध्ययनों को प्रायोजित करता है।

यह संगठन अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्बंधी मामलों में सिफारिशें प्रस्तुत करता है तथा विभिन्न संधियों, समझौतों व विनियमों का प्रस्ताव रखता है। यह रोगों की अंतरराष्ट्रीय नामावली की समीक्षित व संशोधित करता है तथा खाद्य व औषधीय पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण की विकसित एवं प्रोत्साहित करता है। पिछले वर्षों में संगठन द्वारा वर्ष 2000 तक सभी के लिए स्वास्थ्य नामक मुख्य सामाजिक लक्ष्य-की प्राप्ति हेतु राष्ट्रीय, क्षेत्रीय व भूमंडलीय रणनीतियों को प्रोत्साहित किया गया। डब्ल्यूएचओ ने टीकाकरण कार्यक्रमों में विशेष सफलता अर्जित की है। छोटा चेचक टीकाकरण अभियान द्वारा छोटा चेचक को पूरी तरह उन्मूलित कर दिया गया है। संगठन एड्स-विरोधी प्रयासों को भी समन्वित करता रहा है।

डब्ल्यूएचओ द्वारा कैंसर, हृदय रोग व मस्तिष्क शोथ जैसी गैर-संचारी बीमारियों के विषय में भी शोध कार्यो को सघन किया है। डब्ल्यूएचओ ने दस प्रमुख जानलेवा बीमारियों की पहचान की है जिनमें कैंसर, सेरिब्रोवैस्क्यूलर डिजीज, एक्यूट लोअर रेस्पायरेटरी इन्फेक्शन, पेरीनेटल कंडीशंस, टी.बी., कारोनरी हार्ट डिजीज, क्रॉनिक ऑबस्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, अतिसार, डेसेन्टरी तथा एड्स या एचआईवी शामिल हैं।

संगठन द्वारा अनिवार्य औषधि एवं टीका कार्य योजना के अंतर्गत विकासशील देशों में प्रभावी व सुरक्षित औषधियों एवं टीकों के उत्पादन, चयन व गुणवत्ता नियंत्रण हेतु सहायता उपलब्ध करायी जाती है। 1990 में आरंभ किये गये पदार्थ दुरुपयोग कार्यक्रम का उद्देश्यमनोसक्रिय दवाओं एवं पदार्थों की मांग को घटना और नियंत्रित करना है।

डब्ल्यूएचओ संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय आधार पर स्वास्थ्य सहायता भी उपलब्ध कराता है।

इस संगठन के प्रमुख अंगों में विश्व स्वास्थ्य सभा, कार्यकारी बोर्ड, क्षेत्रीय समितियां तथा सचिवालय सम्मिलित हैं।


सभी सदस्यों के प्रतिनिधित्व वाली विश्व स्वास्थ्य सभा डब्ल्यूएंचओ का राजनीतिक अंग है। यह संगठन की सभी दीर्घकालिक योजनाओं को स्वीकृति देती है तथा बजट एवं वार्षिक कार्यक्रम तैयार करती है। सभा द्वारा अन्न्तार्रश्त्रिय स्वास्थ्य समझौतों की सिफारिश एवं अनुमोदन किया जाता है तथा तकनीकी स्वास्थ्य विनियमों को अंगीकृत किया जाता है। 32 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड में सदस्य सरकारी प्रतिनिधियों के रूप में नहीं बल्कि अपनी व्यक्तिगत क्षमताओं के आधार पर कार्य करते हैं। बोर्ड की बैठक वर्ष में दो बार होती है तथा यह सभा का एजेंडा तैयार करता है और सभा के निर्णयों की क्रियान्विति पर निगरानी रखता है।

सचिवालय का प्रमुख एक महानिदेशक होता है, जिसकी सहायता के लिए एक उप-महानिदेशक एवं कई सहायक महानिदेशक होते हैं। डब्ल्यूएचओ एक अल्प केन्द्रीकृत संगठन है। इसके कार्यक्रम छह क्षेत्रीय संगठनों द्वारा लागू किये जाते हैं, जिनमें प्रत्येक का प्रमुख एक निदेशक होता है। छह क्षेत्रीय संगठन एवं सम्बद्ध क्षेत्र इस प्रकार हैं-

क्षेत्रीय संगठनों से सम्बद्ध क्षेत्र मुख्यालय
दक्षिण-पूर्व एशिया नई दिल्ली (भारत)
पूर्वी भूमध्यसागर अलेक्जेंड्रिया (मिस्र)
पश्चिमी प्रशांत मनीला (फिलीपीन्स)
अमेरिका वाशिंगटन डीसी
अफ्रीका ब्रेजाविले (कांगो)
यूरोप कोपेनहेगन (डेनमार्क)

प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस, 31 मई को विश्व तंबाकू हीन दिवस, 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशाखोरी विरोध दिवस तथा 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *