Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
विश्व की प्रमुख नदियां एवं नदी तंत्र Major Rivers and River Systems of the World – Vivace Panorama

विश्व की प्रमुख नदियां एवं नदी तंत्र Major Rivers and River Systems of the World

  • नदियों का उद्गम पर्वतों से होता है। यह ताजे पानी की विशाल धाराएं होती हैं। छोटी नदियां (सहायक नदियां) बड़ी नदियों से मिलती हैं तथा बड़ी नदियों का विलय सागरों में होता है। कुछ नदियां झीलों से जाकर भी मिलती हैं।
  • मुख्य रूप से नदियां जल के लिए वर्षा पर निर्भर करती हैं।
  • ये ढाल के सहारे प्रवाहित होती हैं तथा धरातल पर स्थलाकृतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
  • जहां से ये निकलती हैं, उसे इनका उदगम स्थल कहते हैं, जहां ये सागर से मिलती हैं, उसे नदी का मुहाना कहते हैं।
नदी स्त्रोत मुहाना लंबाई (किमी. में)
1. नील-कागेरा विक्टोरिया झील, अफ्रीका भूमध्य सागर 6,650
2. अमेजन-यूकावली-अपुरिमैक हिमनद झील, पेरू अटलांटिक महासागर 6,400
3. यांग्टीज क्यांग तिब्बत पठार, चीन पूर्वी चीन सागर 6,300
4. मिसीसिपी-मिसौरी-जेफरसन रेड रॉक स्रोत, मोंटाना, अमेरिका मेक्सिको की खाड़ी 6,275
5. येनिसी-अंगारा-सेलेंगे टान्नू ओला माउंट, रूस कारा सागर 5,539
6. व्हांग-हो (यलो नदी) क्युनलून पर्वत का पूर्वी भाग, पश्चिमी चीन बोहाई सागर 5,464
7. ओब-इरटिस अल्टाई माउंट, रूस ओब की खाड़ी 5,410
8. पराना-रियो डि ला प्लाटा परानाइबा और ग्रान्डे नदियों का संगम रियो डि ला प्लाटा 4,880
9. कांगो-चान्बेसी लुआलावा और लुआपुला नदियों का संगम, जायरे अटलांटिक महासागर 4,700
10. अमुर अर्गुन नदी सिल्का तथा अरगुन नदियों का संगम ओखोटस्क सागर 4,444
11. लीना नदी रूस लैपनेव सागर 4,400
12. मेकांग तिब्बत दक्षिणी चीन सागर 4,400
13. मैकेन्जी गिननले नदी, कोलंबिया, ब्रिटिश कनाडा ब्युफोर्ट सागर 4,241
14. नाइजर गिनी गिनी की खाड़ी 4,200
15. मर्रे-डार्लिंग मध्य पूर्वी उच्चभूम, आस्ट्रेलिया दक्षिणी महासागर 3,672
16. टोकान्टिस-अरागुएआ पिरेनियस, ब्राजील अटलांटिक महासागर, अमेजन 3,650
17. वोल्गा वाल्दाई पठार, रूस कैस्पियन सागर 3,645
18. शात अल-अरब-यूफ्रेट्स इराक फारस की खाड़ी 3,596
19. मैडेइरा-मामोरे-रोचा ब्रजील अमेजन 3,380
20. पारूस ब्रजील अमेजन 3,211

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *