विश्व की मुख्य झीलें World’s Major Lakes

  • ऐसा जलीय भाग जो स्थल से घिरा हो झील कहलाता है। इसे जल का अस्थायी स्थल रूप भी कहते हैं।
  • इनमें नदियों, हिमनदों तथा वर्षा से जल पहुंचता है।
  • टिटिकाका झील (बोलीविया) जहां विश्व की सबसे ऊंची झील है, वहीं बैकाल झील (साइबेरिया) विश्व की सबसे गहरी झील है।
  • विश्व की मीठे या ताजे पानी की सबसे बड़ी झील सुपीरियर झील है, जबकि विश्व की सर्वाधिक लवणता वाली (खारी) झील वॉन लेक (तुर्की) है।
  • महान झीलें (Great Lakes) उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के उत्तर-पूर्व में स्थित ताजे पानी की झीलों का समूह है। इसमें शामिल झीलें हैं- सुपीरियर, मिशिगन, इरी, ओंटेरियो एवं ह्यूरन।
  • क्षेत्रफल और आयतन के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर है।
  • अंगुली झील (Finger Lake) झील क्षेत्र सं. रा. अमेरिका में स्थित है।
नाम संबंधित क्षेत्र क्षेत्रफल (वर्ग किमी.)
कैस्पियन सागर कजाखस्तान, रूस, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान तथा ईरान 3,71,000
सुपीरियर झील कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका 82,414
विक्टोरिया झील युगाण्डा, तंजानिया तथा केन्या 69,485
ह्यूरन झील कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका 59,600
मिशिगन झील संयुक्त राज्य अमेरिका 58,000
टेंगानिका झील कांगो, तंजानिया, जाम्बिया तथा बुरुंडी 32,893
बैकाल झील रूस 31,500
ग्रेट बीयर झील कनाडा 31,800
मलावी झील तंजानिया, मोजाम्बिक तथा मलावी 30,044
ग्रेट स्लेव झील कनाडा 28,930
इरी झील कनाडा तथा सं. रा. अमेरिका 25,719
विनीपेग झील कनाडा 23,553
ओंटेरियो झील कनाडा तथा सं. रा. अमेरिका 19,477
बाल्खाश झील कजाख्स्तान 18,428
लैडोगा झील रूस 18,130
टिटिकाका झील पेरू, बोलीविया 8,135
निकारागुआ झील निकारागुआ 8,001
अथाबास्का झील कनाडा 7,92O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *