Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
भारत में सब्जियों की खेती Vegetable Farming in India – Vivace Panorama

भारत में सब्जियों की खेती Vegetable Farming in India

यह एक ऐसा खाद्य है, जिसका उपयोग व्यापार और निर्यात के अतिरिक्त घरेलू व्यवहार में किया जाता है। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार में इसकी भागीदारी बढ़ी है।

ट्यूबर (गूदेदार भूमिगत तना) फसलें उष्णकटिबंधीय (कसावा और यार्न या सूत) या उपोष्णकटिबंधीय (शकरकंद) और शीतोष्ण (आलू) क्षेत्रों में पायी जाती है।

जड़ वाली फसलों, यथा- गाजर, चुकंदर और शलजम का उत्पादन मुख्य रूप से ठंडे शीतोष्ण तापमान में होता है।

टमाटर का उत्पादन गर्म शीतोष्ण तापमान वाले क्षेत्रों में होता है। मशरूम की खेती भी समशीतोष्ण तापमान वाले क्षेत्रों में होती है। इसकी कुछ किस्मों का उत्पादन गर्म क्षेत्रों में भी होता है।

भारत संभवतः चीन के पश्चात् दूसरा सबसे बड़ा सब्जियों का उत्पादक देश है। विश्व में सब्जियों के कुल उत्पादन में हमारे देश का योगदान लगभग 13 प्रतिशत है। फूल गोभी, मटर, आलू, टमाटर, बैंगन, प्याज, भिंडी, बंदगोभी और कटू भारत में उत्पादित महत्वपूर्ण सब्जियों की फसलें हैं। फूल गोभी और मटर के विश्व उत्पादन में भारत का पहला स्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *