Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उपवर्ग यूथीरिया Subclass Eutheria – Vivace Panorama

उपवर्ग यूथीरिया Subclass Eutheria

  • इस उपवर्ग में उच्च स्तनधारी सम्मिलित होते हैं।
  • इनमें बाह्य कर्ण उपस्थित होता है।
  • इनमें भ्रूण मादा के गर्भाशय में विकसित होता है।
  • इस उपवर्ग के मादा पूर्ण विकसित बच्चे को जन्म देती है।
  • इनमें स्तन ग्रन्थियाँ पूर्ण विकसित होती है तथा इनमें स्तनाग्र (Teats) पाये जाते हैं।
  • इनके जबड़े में दाँत पाये जाते हैं। इनमें गर्भाशय तथा योनि पूर्ण विकसित होते हैं तथा आपस में संयुक्त होकर योनिमार्ग (Vagina) बनाते हैं।
  • इनके मस्तिष्क में महासंयोजक (Corpus callosum) होता है।
  • इनमें निषेचन आन्तरिक (Internal) होता है।
  • इनमें गुदा (Anus) तथा जनन मूत्र छिद्र अलग-अलग होता है। अवस्कर (Cloaca) नहीं होता है।
  • खोपड़ी की अस्थियों के बीच की धारियाँ स्पष्ट होती हैं।

उदाहरण: पैंगोलिन (Pangolin), छुछुंदर (Mole), उड़ने वाली लोमड़ी (Flying fox), हिस्ट्रिक्स (Hystrix), चूहा (Rat), खरगोश (Rabbit), गिनी पिग (Guinea pig), कुत्ता (Dog), बाघ (Tiger), सिंह (Lion), भारतीय हाथी (Indian elephant), गधा (Ass), ब्लू व्हेल (Blue whale), मनुष्य (Man) आदि।

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • पूर्वी आस्ट्रेलिया और तस्मानिया के मैदान में पाया जाने वाले मैक्रोपस (Macropus) का साधारण नाम कंगारु (Kangaroo) है।
  • चमगादड़ (Bat) का वैज्ञानिक नाम vespertilio है। यह रात्रिचर, कीटभक्षी स्तनी है।
  • बाघ का वैज्ञानिक नाम Panthera tigris है। यह भारत का राष्ट्रीय पशु है।
  • ब्लू व्हेल सबसे बड़ा स्तनधारी प्राणी है।
  • shrew सबसे छोटा स्तनधारी प्राणी है।
  • एकिड्ना (Echidna) को सामान्यतः कंटकमय चींटीखोर (Spiny anteater) कहते हैं क्योंकि इसका शरीर कटकों से ढंका रहता है।
  • आर्निथोरिंकस (Ornithorhynchus) को सामान्यतः बत्तख चोंचा (Duck billed platypus) कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *