Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दुनिया की सबसे लंबी नदी Longest Rivers In The World – Vivace Panorama

दुनिया की सबसे लंबी नदी Longest Rivers In The World

दुनिया की सबसे लंबी नदी अफ्रीका की नील नदी (Nile River) है जो कि 4160 मील(6693 किमी.) लंबी है | नील की दो बड़ी सहायक नदियां हैं- व्हाइट नील और ब्लू नील। यह उगांडा, सूडान और मिस्र से होकर बहती है| मिस्र की प्राचीन सभ्यता के विकास में नील नदी की बहुत बड़ी भूमिका मानी जाती है। नील नदी को इसीलिए ‘मिस्र का वरदान’ भी कहा जाता है।

दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी दक्षिण अमेरिका की अमेज़न (Amazon) नदी है जो कि 4000 मील (6436 किमी.) लंबी है और यह नदी ब्राज़ील, पेरू, कोलंबिया, इक्वाडॉर, बोलिविया, और वेनेज़ुएला से होकर बहती है|यह नील से थोड़ी-सी ही छोटी है। हालांकि विशेषज्ञ दोनों नदियों की ठीक-ठीक लंबाई से सहमत नहीं हैं।अपवाह क्षेत्र के अनुसार यह दुनिया की सबसे लंबी नदी है। अटलांटिक महासागर में गिरने से पहले अमेजन और इसकी सहायक नदियां पेरू, बोल्विया, वेनेजुएला, कोलंबिया, इक्वाडोर और ब्राजील से गुजरती हैं। अमेजन नदी में मछलियों की 3,000 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

तीसरी सबसे लंबी नदी चीन की यांग्त्ज़ी या चांग नदी है जी कि 3434 मील (5525 किमी.) लंबी है|  विशेषज्ञों के अनुसार इसका उद्गम तिब्बती पठार के पूर्वी हिस्से में स्थित ग्लेशियर है। इसे यांग्तजी के नाम से भी जाना जाता है। इस नदी पर बनाया गया बांध ‘थ्री ग्रोजेज डैम’ दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन है। यह नदी दुनिया का सबसे व्यस्त जलमार्ग भी मानी जाती है।

डेन्यूब नदी यूरोप में वोल्गा नदी के बाद सबसे लंबी नदी है| यह नदी लंबे समय तक रोमन साम्राज्य की प्रहरी रही। आज यह 10 यूरोपीय देशों की सीमा को बांटती है। यह जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट से निकलती है और 2,850 किलोमीटर के सफर के बाद ब्लैक-सी में समाहित होती है।

वोल्गा नदी यूरोप की सबसे लंबी और रूस की सबसे महत्वपूर्ण नदियों में से एक है। रूस के सबसे बड़े 20 शहरों में से 11 शहर वोल्गा के ड्रेनेज बेसिन में स्थित हैं, जिनमें राजधानी मास्को भी शामिल है। यह मात्र 225 मीटर की ऊंचाई पर वाल्दे हिल्स से निकलती है और 3,645 किलोमीटर लंबा सफर तय करते हुए कैस्पियन सागर में गिरती है।

मेकांग नदी दुनिया की 12वीं सबसे लंबी नदी है जिसकी लंबाई 4,350 किलोमीटर है। तिब्बत के पठार से निकली यह नदी चीन के युयान प्रांत से होती हुई म्यांमार, लाओस, कंबोडिया और थाईलैंड से होकर गुजरती है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस नदी में सबसे खतरनाक और जहरीले सांप पाए जातेे हैं। कहा जाता है कि इस नदी में कई तरह के रत्नों का भंडार है।

जाँबेज़ी नदी अफ्रीका में चौथी सबसे लंबी नदी है। जिसकी लंबाई 3,450 किलोमीटर है। यह नदी उत्तर-पश्चिम जांबिया के वेटलैंड से निकलती है और अंगोला से होती हुई नामीबिया, बोत्सवाना, जांबिया, जिंबांब्वे से होती हिंद महासागर में मिलती है। माना जाता है कि साल में दो बार इस नदी के पानी का स्वाद बदलता है।


विश्व की नदियाँ (लंबाई के अनुसार)  Rivers (According To Length) 

स्थान

नाम

महाद्वीप

देश

लंबाई (मील)

लंबाई (किमी.)

1

नील

अफ्रीका

मिस्र,सूडान,उगांडा

4,160

6,693

2

अमेज़न

दक्षिणी अमेरिका

ब्राज़ील,कोलंबिया,पेरू,वेनेज़ुएला

3,900

6,280

3

मिसीसिपी-मिसोरी

उत्तरी अमेरिका

अमेरिका

3,860

6,211

4

चांग-जियांग(यांग्तसी)

एशिया

चीन

3,434

5,525

5

ओब’ इरतिश

एशिया

कज़ाकस्तान,रूस

3,335

5,380

6

पराना

उत्तरी अमेरिका

अर्जेंटीना,ब्राज़ील,पॅरग्वे

3,030

4,870

7

हुआंग-हो(पीली नदी)

एशिया

चीन

2,903

4,671

8

इरतिश

एशिया

कज़ाकस्तान,रूस

2,760

4,441

9

लीना

एशिया

रूस

2,734

4,400

10

आमूर

एशिया

चीन,रूस

2,719

4,350

24

सिंधु

एशिया

पाकिस्तान,भारत

1,988

3,200

28

ब्रह्म्पुत्र

एशिया

बांग्लादेश,चीन,भारत

1,800

2,900

40

गंगा

एशिया

भारत,बांग्लादेश

1,560

2,510

विश्व की नदियाँ (अपवाह क्षेत्र के अनुसार) Rivers (According to Drainage Area)

स्थान

नाम

महाद्वीप

देश

अपवाह क्षेत्र (वर्ग मील)

अपवाह क्षेत्र (वर्ग किमी.)

1

अमेज़न

उत्तर अमेरिका

ब्राज़ील,कोलंबिया,पेरू,वेनेज़ुएला

2,375

6,150

2

कांगो(ज़ायरे)

अफ्रीका

अंगोला,कांगो(Dem. Rep. & Rep)

1,476

3,822

3

नील

अफ्रीका

मिस्र,सूडान –

1,293

3,349

4

मिसीसिपी

उत्तर अमेरिका

अमेरिका –

1,247

3,230

5

पराना

दक्षिण अमेरिका

अर्जेंटीना,ब्राज़ील,पॅरग्वे

1,197

3,100

6

ओब’ इरतिश

एशिया

कज़ाकस्तान,रूस

1,154

2,990

7

येऩिसी

एशिया

रूस

996

2,580

8

लीना

एशिया

रूस

961

2,490

9

नाइजर

अफ्रीका

बेनिन,गिनी,माली,नाइजर,नाइजीरिया

808

2,092

10

आमूर(हेई-लुंग-चियांग)

एशिया

चीन,रूस

716

1,855

17

सिंधु

एशिया

भारत,पाकिस्तान

450

1,165

23

गंगा

एशिया

बांग्लादेश,भारत

368

952

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *