Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आवर्त सारणी से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य Important Facts Related to the Periodic Table – Vivace Panorama

आवर्त सारणी से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य Important Facts Related to the Periodic Table

  • तत्वों को उनके गुणधर्मों में समानता के आधार पर वर्गीकृत किया गया है।
  • डॉबेराइन ने तत्वों को त्रिक में वर्गीकृत किया जबकि न्यूलैंड्स ने अष्टक का सिद्धांत दिया।
  • मेन्डेलीफ ने तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम तथा रासायनिक गुणधर्मो के आधार पर वर्गीकृत किया।
  • मेन्डेलीफ ने आवर्त सारणी में खाली स्थानों के आधार पर नए तत्वों की भविष्यवाणी की।
  • तत्वों को परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में व्यवस्थित करने से होने वाली विसंगतियाँ, परमाणु संख्या के आरोही क्रम में व्यवस्थित करने से दूर हो गई। तत्व के इस आधारभूत गुणधर्म अर्थात संख्या की खोज मोज्ले ने की।
  • आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को 18 उर्ध्व स्तंभों, जिन्हें समूह कहते हैं तथा 7 क्षैजित पंक्तियों, जिन्हें आवर्त कहते हैं, में व्यवस्थित किया।
  • इस प्रकार व्यवस्थित तत्व, परमाणु साइज, संयोजकता या संयोजन क्षमता तथा धात्विक एवं अधात्विक अभिलक्षण जैसे गुणधर्मो में आवर्तिता प्रदर्शित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *