Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 FIFA World Cup 2014 – Vivace Panorama

फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 FIFA World Cup 2014

ब्राज़ील में फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 शुरू हो चुका है आइये एक नज़र डालते हैं कुछ फ़ीफ़ा विश्व कप से संबंधित कुछ बातों पर जो हमें नही पता थी…

फ़ीफ़ा की छतरी के अंतर्गत 6 महाद्वीप के संगठन इसका आयोजन करते हैं-

UEFA: यूरोप (Union of European Football Associations) ,

AFC: एशिया और मध्य पूर्व (Asian Football Confederation),

CAF: अफ्रीका (Confederation of African Football),

CONMEBOL: दक्षिण अमेरिका (South American Football Confederation (Spanish: Confederación Sudamericana de Fútbol, Portuguese: Confederação Sul-Americana de Futebol),

OFC: ओशिनिया (Oceania Football Confederation),


CONCACAF: उत्तर और मध्य अमेरिका (Confederation of North, Central American and Caribbean Association Football)

20वें फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 में 32 देशों टीमे भाग ले रही हैं जो की इस प्रकार हैं

आयोजक- ब्राज़ील

दक्षिण अमेरिका: अर्जेंटीना, कोलम्बिया, इक्वाडोर, चिली और उरुग्वे

उत्तर / मध्य अमेरिका और कैरेबियाई: संयुक्त राज्य अमेरिका, कोस्टा रिका, होंडुरास और मेक्सिको

एशिया: जापान, ऑस्ट्रेलिया, ईरान और दक्षिण कोरिया

अफ्रीका: नाइजीरिया, आइवरी कोस्ट, कैमरून, घाना और अल्जीरिया

यूरोप: नीदरलैंड, इटली, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, रूस, बोस्निया और हर्जेगोविना, इंग्लैंड, स्पेन, ग्रीस, पुर्तगाल, क्रोएशिया और फ्रांस.

2018 फ़ीफ़ा विश्व कप का आयोजन रूस में और 2022 फ़ीफ़ा विश्व कप का आयोजन क़तर में होगा|

फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 इस बार सबसे ज़्यादा शहरों में खेला जायेगा| ब्राज़ील के ये 12 शहर उत्तर से दक्षिण की ओर इस प्रकार हैं- मनौस, फ़ोर्टालेज़ा, नेटाल, रेसिफ़, साल्वाडोर, क्युएबा, ब्रासीलिया, बेलो होरिज़ोंटे, रियो डी जनेरियो, साओ पाओलो, कूर्टिबा और पोर्टो एलेग्रे|

टेस्तदिओ मिनेरॅाव, बेलो होरिज़ोंटे – सेमी-फाइनल्स

एसटदीओ नैशनल डे ब्रासीलिया, ब्रासीलिया

अरीना पॅंटेनाल, क्युएबा

अरीना दा बैक्शादा, कुरीतिबा

एसटदीओ कस्टेलाओ, फ़ोर्टालेज़ा- क्वॉर्टर-फाइनल्स

अरीना आमज़ोनिया, मनौस

एसटदीओ दास दूनास, नेटाल

एसटदीओ बीरा रियो, पोर्टो एलेग्रे

अरीना परर्नॅंब्यूको, रेसिफ़

एसटदीओ करो मारकना, रियो डी जनेरियो – फाइनल

अरीना फोनते नोवा, साल्वाडोर

अरीना डे साओ पाओलो, साओ पाओलो.

सबसे कम क्षमता 28,000 दर्शकों के आस – पास है अरीना दा बैक्शादा की है, जबकि मारकना की क्षमता 89,000 सीट तक हो सकती है|

प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाली सभ टीमों के पास 23 खिलाड़ियों का दस्ता होना चहिए, जिसमे 3 गोलकीपर और 20 खिलाड़ी नामांकित होने चाहिए|

फ़ीफ़ा विश्व कप के कुल हुए 19 मैचों में अब तक मात्र 8 देशों ने इस खिताब पर कब्जा किया है इसमे ब्राज़ील ने सबसे ज़्यादा 5 बार विश्व कप जीता है|  इटली ने 4 बार, जर्मनी ने 3 बार, उरुग्वे और अर्जेंटीना ने 2-2 बार, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन ने 1-1 बार विश्व कप अपने नाम किया है|

फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 दूसरा ऐसा विश्व कप है जो की ब्राज़ील में हो रहा है, इससे पहले ब्राज़ील में चौथा(4th) विश्व कप सन् 1950 में हुआ था| जब फाइनल मैच ब्राज़ील के मेरकना स्टेडियम में ब्राज़ील और उरुग्वे के बीच खेला जा रहा था और आश्चर्यजनक रूप से उरुग्वे ने ब्राज़ील को 2-1 से हरा कर विश्व कप के खिताब पर कब्जा कर लिया था| उरुग्वे के अलसिदिस घिघिया ने खेल ख़त्म होने से मात्र 10 मिनिट पहले गोल दागकर अपनी टीम को विजय दिलायी| अब 64 साल बाद ब्राज़ील इस रेकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेगा|

फ़ीफ़ा विश्व कप फुटबाल के कुल मैचों मे 17  मैच ऐसे हुए है जिसमे दर्शकों की संख्या 100,000 से ज़्यादा थी और ये सभी मैच  रियो डी जेनेरो या मेक्सिको सिटी में हुए हैं| पहला रेकॉर्ड 1950 में बना जब फाइनल मैच ब्राज़ील के मेरकना स्टेडियम में ब्राज़ील और उरुग्वे के बीच गया था

2014 विश्व कप फुटबाल के लिए शुभंकर ‘फुलेको (Fuleco)’ है| फुलेको एक आर्मडिलो है, फुलेको के अनुसार वह एक फुटबाल में बदल सकता है और सन् 2014 तक वह 14 साल का हो गया है| फुलेको के नीले खोल ब्राजील के परिदृश्य, उर्वरता, आसमान और पानी को दर्शाते हैं|

2014 के विश्व कप में इस्तेमाल किये जाने के लिए आधिकारिक गेंद ‘एडिडास-ब्रज़ुका (Adidas-Brazuca)’ है पर इसका इस्तेमाल केवल फाइनल में होगा|

दक्षिण अमेरिका की महाद्वीप पर फ़ीफ़ा विश्व कप 5 बार हो चुका है| पहली विश्व कप 1930 मे उरुग्वे में इसमे उरुग्वे ने 4-2 से अर्जेंटीना पर जीत हासिल की थी| दूसरी बार 1950 मे ब्राज़ील में, जिसमे ब्राज़ील उरुग्वे 2-1 से हार गया था|  तीसरी बार चिली में सन् 1964 मे ब्राज़ील ने अपने स्टार खिलाड़ी पेले की अनुपस्थिति चेकोस्लोवाकिया को 3-1 से हराया| चौथी बार अर्जेंटीना में 1978 में मेजबान अर्जेंटीना ने हालैंड को 2-1 से हराया था| पाँचवा विश्व कप 2014 ब्राज़ील में| संक्षेप में दक्षिण अमेरिका की धरती पर दक्षिण अमेरिका से बाहर का कोई भी देश विश्व कप जीत नही सका है||

फ़ीफ़ा विश्व कप के दौरान हुए कुल मैचों मे सबसे ज़्यादा 99 मैच जर्मनी ने खेले हैं इसके बाद 97 मैच के साथ ब्राज़ील दूसरे नंबर पर है| इन सभी 97 मैचों में सबसे ज़्यादा 67 मैच ब्राज़ील ने जीते हैं|

फ्रांस ने 1998 में ही फीफा विश्व कप आज तक, अपनी पहली जीत हासिल की| जिनादिन जिदाने के दो गोलों के बदौलत फ्रांस ने ब्राज़ील को 3-0 से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया|

फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 का पहला मैच 12 जून 2014 को ब्राज़ील और क्रोएशिया के बीच खेला जायेगा| विश्व कप के दौरान 32 टीमें 32 दिनों तक 64 मैच खेलेंगी| विश्व कप का फाइनल मैच 13 जुलाई 2014 को ब्राज़ील के मारकना स्टेडियम-रियो डी जनेरियो में खेला जायेगा|

फ़ीफ़ा विश्व कप 2010- दक्षिण अफ्रीका में 64 मैचों में कुल 145 गोल हुए थे यानी कि 2.3 गोल प्रत्येक मैच में| विश्व कप 2006-जर्मनी में 147 गोल 2.3 गोल प्रति मैच, विश्व कप 2002-जापान / कोरिअ में 161 गोल अर्थात 2.5 गोल प्रति मैच और विश्व कप 1998-फ्रांस में बेहतरीन 171 गोल यानि 2.7 गोल हर मैच में.

एक लय में सभी(All In One Rhythm)’ फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 का अधिकारिक स्लोगन है|

विश्व कप एक आयोजन के रूप में फ़ीफ़ा के लिए सोने की ख़ान है| इसके चयनित प्रायोजकों और पार्ट्नर्स द्वारा फ़ीफ़ा को मोटी रकम का भुगतान किया जाता है| बडवाइज़र, मक्डोनल्ड’स, कॅस्ट्रॉल, जॉनसन एंड जॉनसन, कॉंटिनेंटल, आय, इंगू और माय पार्क इसके प्रमुख आयोजक हैं|

फ़ीफ़ा विश्व कप ट्रॉफ़ी ने विश्व कप आयोजन से पहले 267 दिनों तक 88 देशों का दौरा किया| दिसंबर 2013 में यह ट्रॉफ़ी एशिया में भारत, भूटान और थाईलैंड में थी| 21 अप्रैल को यह सुनहरी ट्रॉफ़ी वापस ब्राज़ील पहुँची|

विषव कप फाइनल सबसे ज़्यादा बार न खेल पाने वाली टीम का रेकॉर्ड मेक्सिको के नाम है मेक्सिको 6 बार विश्व कप फाइनल में नहीं पहुँच पाई 1930, ’50’, ’54’, ’58’, ’66’, ’78’ | 6 बार फाइनल में न पहुँच पाने का रेकॉर्ड बुल्गारिया के नाम भी है|

विश्व कप फाइनल मे सबसे ज़्यादा 15 गोल करने का रेकॉर्ड ब्राज़ीलियन स्ट्राइकर रोनाल्डो के नाम है| दूसरे स्थान पर 14 गोल का रेकॉर्ड जर्मनी के मिरस्लोव क्लोस के नाम है|

फ़ीफ़ा विश्व कप से एक साल पहले इसके आयोजक देश को एक और छोटे विश्व कप आयोजन का मौका मिलता है जिसे कोन्फेडरशन कप कहते हैं| यह विश्व कप से ठीक एक साल पहले आयोजित किया जाता है|

फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 में कुल $454 मिलियन की धनराशि वितरित की जायेगी पर इसे किस प्रकार से विभाजित किया जायेगा इसकी पुष्टि फ़ीफ़ा ने अभी नही की है| संभवतः विजेता टीम को $ 35 मिलियन और उपविजेता टीम को $ 25 मिलियन की धनराशि दो जायेगी|

एक अनुमान के अनुसार फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 में $14-16 बिलियन खर्च होने का अनुमान है|

फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 की पहली किक एक लकवाग्रस्त युवा जुलिओन पिंटो द्वारा लगाई गई| उन्होने यहा काम एक रोबोटिक एक्सोस्केलिटन की मदद से अंजाम दिया|

अब तक हुए कुल 19 विश्व कप मैचों में 2,208 गोल हुए हैं| सबसे ज़्यादा 171 गोल फ़ीफ़ा विश्व कप 1998 में हुए थे और सबसे कम गोल 1930 और 1934 के मैचों में|

बोस्निया और हेर्ज़गोविना की राष्ट्रीय टीमें एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में पहली बार विश्व कप मे हिस्सा ले रही हैं| इससे पहले बोस्निया और हेर्ज़गोविना की टीमें 1992 तक यूगोस्लाविया की तरफ से खेलती रहीं हैं| यूगोस्लाविया के विघटन के बाद इन दोनो नये देशों का निर्माण हुआ|

9 नंबर की जर्सी वो खिलाड़ी पहनता है जिसने विश्व कप में सबसे ज़्यादा गोल किए हों जैसे 255 गोल के साथ उरुग्वे के लुईस सुअरेज़, इटली के मारिओ बलोटेली, अर्जेंटीना के गोंज़ालो हिगुऐन को यह भाग्यशाली नंबर पहनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है| 10 नंबर की जर्सी मशहूर ब्राज़ीली खिलाड़ी पेले पहनते थे, जो इस बार ब्राज़ील के स्टार खिलाड़ी नेमार पहन रहे हैं|

किसी एक विश्व कप में सबसे ज़्यादा गोल करने का रेकॉर्ड 1958 के विश्व कप में फ़्रांस के जस्ट फोन्तैन के नाम है|

अदीदास गोल्डन बाल अवॉर्ड उस खिलाड़ी को दिया जायेगा जिसने फाइनल के दौरान असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया हो| यह चयन फ़ीफ़ा की तकनीकी समिति द्वारा वोटिंग के आधार पर किया जायेगा| 2010 विश्व कप के लिए यह पुरस्कार उरुग्वे के डिएगो फ़ोरलन को दिया था|

अदीदास गोलडेन शू अवॉर्ड विश्व कप फाइनल में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलेगा| 2010 में यह पुरस्कार जर्मनी के थॉमस मुलर को मिला था|

हर फ़ीफ़ा विश्व कप का पाना एक आधिकारिक वाद्य यंत्र होता है| फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 का आधिकारिक वाद्य यंत्र है कैक्शीरोला(caxirola) है| इसका अविष्कार ब्राज़ीलियन संगीतकार करलीनहॉस ब्राउन ने किया था| यह 2010 साउथ अफ्रीका विश्व कप के अधिकारिक वाद्य वुवुज़ेला(vuvuzela) का बेहतर विकल्प माना जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *