Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सभी धार्मिक समुदाय एवं जातियों को बच्चा गोद लेने का अधिकार All religious communities and nations have the right to adopt a child – Vivace Panorama

सभी धार्मिक समुदाय एवं जातियों को बच्चा गोद लेने का अधिकार All religious communities and nations have the right to adopt a child

सर्वोच्च न्यायालय सर्वोच्च न्यायालय ने 19 फरवरी 2014 को दिए गए एक फैसले में कानूनी स्थिति स्पष्ट करते हुए, जुवेनाइल जस्टिस कानून एवं संविधान के अनुच्छेद 44 (नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता) के आधार पर सभी धार्मिक समुदाय एवं जातियों को बच्चा गोद लेने सम्बन्धी समान अधिकार होने की बात कही।

सर्वोच्च न्यायालय ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की दलीलें खारिज करते हुए कहा की जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 41 में सभी धर्मो व जातियों के लोगों की समान रूप से बच्चा गोद लेने का प्रावधान किया गया है, जो एक सकारात्मक कानून है और जिसमें कोई बाध्यता नहीं है।

उपरोक्त फैसला समाज सेविका शबनम हाशमी की याचिका का निपटारा करने के क्रम में सामने आया। जिसमें शबनम हाशमी ने पर्सनल-लॉ के उस प्रावधान को चुनौती दी थी जिसके तहत् हिन्दुओं के अलावा अन्य धर्मो की मानने वाले लोग अगर बच्चा गोद लेते थे तो उन्हें माता-पिता का दर्जा न मिलकर बल्कि सिर्फ संरक्षक का दर्जा मिलता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *