Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
शेरिल सैंडबर्ग ने फेसबुक में अपने 3.1 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयर दान किए Sheryl Sandberg, Donated $ 3.1 Million Facebook Shares – Vivace Panorama

शेरिल सैंडबर्ग ने फेसबुक में अपने 3.1 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयर दान किए Sheryl Sandberg, Donated $ 3.1 Million Facebook Shares

फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग ने फेसबुक में अपने 3.1 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयर दान में देने की घोषणा की है।
इससे पहले कंपनी के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने अपने 99 प्रतिशत शेयर दान में देने की घोषणा की थी। 31 दिसंबर को फेसबुक CEO मार्क जुकरबर्ग ने अपने पहले बच्चे के जन्म के अवसर पर पत्नी के साथ यह घोषणा की कि अपने कंपनी शेयर्स का 99 प्रतिशत वे दान कर देंगे जिसका मार्केट वैल्यू 45 बिलियन है।

अमेरिका के प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग के दस्तावेज के मुताबिक 46 वर्षीय सैंडबर्ग ने फेसबुक के 2,90,000 शेयर विभिन्न संस्थाओं को दान में देने की घोषणा की जिनका बाजार मूल्य 3.1 करोड़ डॉलर है।

ये शेयर्स अब शेरिल सैंडबर्ग के परोपकार फंड में डाल दिए गए हैं। इसमें से अधिकतम शेयर उन खातों में जाएंगे जिसे पहले सैंडबर्ग ने सपोर्ट किया है। उन्होंने वर्कप्लेस पर महलाओं के समर्थन के लिए Lean In जैसे महिला सशक्तिकरण ग्रुप्स को भी धन मुहैया कराया है।
सैंडबर्ग गरीबी उन्मूलन व शिक्षा संबंधित ग्रुप्स के लिए भी योजनाएं बना रही हैं। वर्ष 2014 में सैंडबर्ग ने Giving Pledge पर हस्ताक्षर किया था, जिसके तहत धनी लोगों को अपने संपत्ति का अधिकतम हिस्सा दान देना होगा।