Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रसायन विज्ञान Chemistry – Vivace Panorama

रसायन विज्ञान Chemistry

रसायन विज्ञान (Chemistry) विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अंतर्गत पदार्थों के गुणों, संघटन, संरचना तथा उनमें होने वाले परिवर्तनों एवं इनकी क्रिया-प्रतिक्रिया का अध्ययन किया जाता है। Chemistry अर्थात् रसायन विज्ञान शब्द की उत्पत्ति मिस्र के प्राचीन नाम कीमिया (Chemea) से हुई है, जिसका अर्थ है- काला रंग। प्रारंभ में रसायन विज्ञान के अध्ययन को केमिटेकिंग (Chemeteching) कहा जाता था । वस्तुतः रसायन विज्ञान के अंतर्गत द्रव्य के संघटन तथा उसके अति सूक्ष्म कणों की संरचना का अध्ययन किया जाता है। इसके अतिरिक्त द्रव्य के गुण, द्रव्यों में परस्पर संयोग के नियम, ऊष्मा आदि ऊजfओं का द्रव्य पर प्रभाव, यौगिकों का संश्लेषण, जटिल व मिश्रित पदाथों से सरल व शुद्ध पदार्थ अलग करना आदि का अध्ययन भी रसायन विज्ञान के अंतर्गत किया जाता है। लेवायसिये (Lavoisier) को आधुनिक रसायन विज्ञान का जन्मदाता कहा जाता है।

रसायन विज्ञान की शाखाएँ Branches of Chemistry

रसायन विज्ञान के अध्ययन को सरल बनाने के लिए उसे कई शाखाओं में बाँटा गया है, जिनमें निम्नलिखित प्रमुख हैं:

भौतिक रसायन Physical Chemistry

इसके अंतर्गत रासायनिक अभिक्रिया के नियमों तथा सिद्धांतों का अध्ययन किया जाता है।

अकार्बनिक रसायन Inorganic Chemistry

इसके अंतर्गत सभी अकार्बनिक तत्वों एवं उनके यौगिकों का अध्ययन किया जाता है।


कार्बनिक रसायन Organic Chemistry

इसके अंतर्गत कार्बन के यौगिकों का अध्ययन किया जाता है।

औद्योगिक रसायन Industrial Chemistry

इसमें पदार्थों का वृहत् परिमाण में निर्माण करने से संबंधित नियमों, अभिक्रियाओं, विधियों आदि का अध्ययन किया जाता है।

जैव रसायन Bio-Chemistry

इसके अंतर्गत जीवधारियों में होने वाले रासायनिक अभिक्रिया तथा जन्तुओं एवं वनस्पतियों से प्राप्त पदार्थों का अध्ययन किया जाता है।

कृषि रसायन Agriculture Chemistry

इसके अंतर्गत कृषि से संबंधित रसायन जैसे जीवाणुनाशक, मृदा के संघटन आदि का अध्ययन किया जाता है।

औषधि रसायन Medicine Chemistry

इसके अंतर्गत मनुष्य के प्रयोग में आने वाली औषधियाँ, उनके संघटन तथा बनाने की विधियों का अध्ययन किया जाता है।

विश्लेषिक रसायन Analytic Chemistry

इसमें विभिन्न पदार्थों की पहचान, आयतन व मात्रा का अनुमापन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *