Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
विश्व के प्रमुख पर्वत शिखर World’s Top Mountain Peaks – Vivace Panorama

विश्व के प्रमुख पर्वत शिखर World’s Top Mountain Peaks

  • अपने आस-पास से ऊंचे भू-क्षेत्र को पर्वत कहते हैं। इनका शीर्ष भाग संकुचित होता है, जिसे शिखर कहते हैं। सामान्यतः शिखरों की ऊंचाई 600 मीटर से विश्व के मुख्य पठा अधिक होती है।
  • पृथ्वी के 27% भाग पर पर्वत अवस्थित हैं।
  • तीन करोड़ वर्ष पहले निर्मित पर्वत, प्राचीन पर्वत (old mountains) कहलाते हैं। इनमें सम्मिलित हैं-अरावली (भारत), पेनाइन (यूरोप) व अप्लेशियन(अमेरिका)। इनका निर्माण महाद्वीपीय विस्थापन युग से पूर्व हुआ
  • नूतन पर्वत (Young mountains) तृतीयक युग (सेनोजोइक) में प्लेटों के अभिसरण से निर्मित हुए। वे नवीन वलित पर्वत कहलाते हैं। इनमें सम्मिलित हिमालय (भारत), आल्पस (यूरोप) रॉकी (उत्तरी अमेरिका) व एण्डीज (दक्षिणी अमेरिका)।
  • दक्षिणी आल्पस पर्वत श्रेणी न्यूजीलैंड में, व्हाइट पर्वत एवं ब्लैक पर्वत अमेरिका में, ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत जर्मनी में, वास्त्रेस पर्वत फ्रांस में, ड्राकेंसबर्ग पर्वत दक्षिण अफ्रीका में, एटलस पर्वत अफ्रीका महाद्रीप के मोरक्को, अल्जीरिया एवं ट्यूनीशिया में, माउंट टिटलिस स्विटज़रलैंड में, अल्घेनी पर्वत अमेरिका में, कैंटाब्रियन पर्वत स्पेन में, एलबुर्ज पर्वत ईरान में, मैकेंजी पर्वत कनाडा में तथा पिरेनीज पर्वत स्पेन एवं फ्रांस की सीमा पर स्थित है।
विश्व के प्रमुख पर्वत शिखर
पर्वत का नाम महाद्वीप देश पर्वत श्रेणी ऊंचाई (मीटर में)
माउंट एवरेस्ट (विश्व का सबसे ऊंचा) एशिया नेपाल-तिब्बत हिमालय 8,848
K2 (गॉडविन ऑस्टिन) (भारत का सबसे ऊंचा) एशिया भारत कराकोरम 8,611

 

कंचनजंगा एशिया नेपाल-तिब्बत हिमालय 8,586
लहोत्से एशिया नेपाल-चीन हिमालय 8,516
मकालू एशिया तिब्बत-नेपाल हिमालय 8,463
चो-ओयु एशिया तिब्बत हिमालय 8,201
धौलागिरि एशिया भारत हिमालय 8,167
मनासलू एशिया नेपाल हिमालय 8,163
नंगा पर्वत एशिया भारत हिमालय 8,125
नन्दा देवी एशिया भारत हिमालय 7,817
इलाम्यु दक्षिण अमेरिका बोलिविया एण्डीज 7,014
मैकिन्ले (उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊंचा) उत्तरी अमेरिका अलास्का रॉकी 6,194
माउंट एलियास उत्तरी अमेरिका अलास्का (अमेरिका)-कनाडा रॉकी 5,944
अरारात एशिया तुर्की कॉकेशस 5,156
मॉण्ट ब्लॉन्क यूरोप फ्रांस-इटली आल्पस 4,810

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *