Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/vivace/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
तरंगो से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य Important Facts About Waves – Vivace Panorama

तरंगो से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य Important Facts About Waves

  • ध्वनि की तरंगें, अनुदैर्ध्य तरंगें होती हैं।
  • किसी डोरी में अनुप्रस्थ तरंग की चाल, तनाव के वर्गमूल के अनुक्रमानुपाती होती है।
  • निस्पंद और अगले प्रस्पंद के बीच की दूरी h/4 होती है।
  • समुद्र के अन्दर संचार एवं स्थिति आकलन के लिए सोनार यंत्र का प्रयोग किया जाता है।
  • जब कोई तरंग किसी पृष्ठ से परावर्तित होती है, तो उसके वेग, तरंगदैर्ध्य और आवृत्ति में कोई अंतर नहीं आता है।
  • तरंग का आयाम उसके वेग, तरंगदैर्ध्य अथवा आवृत्ति पर निर्भर नहीं करता।
  • मनुष्य उस विद्युत चुम्बकीय विकिरण को देख सकता है, जिसकातरंगदैर्ध्य 400nm से 700nm के बीच हो।
  • γ-किरणें विद्युत चुम्बकीय तरंगें हैं, जिनमें फोटानों की ऊर्जा बहुत अधिक होती है, अतः इनका तरंगदैर्ध्य बहुत कम होता है।
  • दो क्रमागत निस्पन्दों के बीच सभी कण समान कला में कम्पन करते हैं।
  • किसी निस्पन्द के दोनों ओर के कण कलान्तर के साथ कम्पन करते हैं।
  • अवरक्त किरणों की खोज विलियम हरशैल ने 1940 में की थी।
  • अवरक्त किरणों का उपयोग अस्पतालों में रोगियों की सिंकाई करने व कुहरे में फोटोग्राफी करने में होता है।
  • पराबैंगनी किरणों की खोज रिटर ने की थी।
  • गामा किरणों में तरंगदैर्ध्य बहुत कम होने के कारण इन किरणों में अत्यधिक ऊर्जा होती है।
  • एक्स किरणों का उपयोग चिकित्सा व औद्योगिक क्षेत्र में प्रमुख रूप से किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *