प्रौद्योगिकी एवं उसमें प्रयुक्त भौतिकी के नियम Technology and the Laws of Physics Used in it
प्रौद्योगिकी | भौतिकी के आधारभूत नियम |
रेडियो, टेलीविजन तथा संचार प्रणाली | विद्युत्-चुम्बकीय तरंग सिद्धांत |
अन्तरिक्ष यान एवं कृत्रिम उपग्रहों का प्रक्षेपण | न्यूटन का सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियम एवं गतिविषयक नियम। |
ऊष्मा इंजन,रेफ्रिजरेटर, वातानुकूल | ऊष्मागतिकी के सिद्धांत। |
वायुयान,जलयान, पनडुब्बी | बरनौली प्रमेय तथा द्रवगतिकी के अन्य नियम। |
कण त्वरण (particle accelerator), रेडियोलॉजी, रेडियो समस्थानिक चिकित्सा, आदि | विद्युत् क्षेत्र तथा चुम्बकीय क्षेत्र में आवेशित कणों की गति के नियम, लॉरेन्ज बल, आदि। |
नाभिकीय रिएक्टर | मंद न्यूट्रॉनों द्वारा यूरेनियम का विखण्डन। |
कम्प्यूटर | अर्द्धचालक भौतिकी तथा इलेक्ट्रॉनिकी के नियम। |
विद्युत् जनित्र (generator) | विद्युत्-चुम्बकीय प्रेरण के नियम। |
जल-विद्युत् ऊर्जा का उत्पादन | ऊर्जा संरक्षण नियम एवं विद्युत्-चुम्बकीय प्रेरण के नियम। |
सौर उर्जा युक्तियां (solar energy devices) | प्रकाशिकी तथा अर्द्धचालक भौतिकी के नियम। |