राष्ट्रमंडल खेल, ग्लासगो – 2014 और पदक तालिका Commonwealth Games, Glasgow (Scotland) – 2014 & Medal Standings

राष्ट्रमंडल खेल और इसका इतिहास Commonwealth Games & its history

राष्ट्रमंडल खेल एक अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा है जिसमें राष्ट्रमंडल या राष्ट्रकुल देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं| राष्ट्रमंडल खेल सर्वप्रथम 1930 में हेमिल्टन शहर, ओंटेरियो, कनाडा में आयोजित किए गए और इसमें 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा‍ लिया। 1930 से 1950  तक इसे ब्रिटिश साम्राज्य खेल(British Empire Games),  1954 से 1966 तक इसे ब्रिटिश साम्राज्य और राष्ट्रमंडल खेल(British Empire & Commonwealth Games), 1970 से 1974 तक ब्रिटिश राष्ट्रमंडल खेल(British Commonwealth Games) के नाम से जाना जाता रहा है| 1942 और 1946 में द्वितीय विश्व युद्ध के कारण इन खेलों का आयोजन नही हुआ था| इसके बाद से प्रत्येक 4 वर्षों के अंतराल पर इन खेलों का आयोजन होता है|

राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (Commonwealth Games Fedration – CGF) करता है| राष्ट्रमंडल देशों के 53 सदस्य हैं पर इन खेलों में कुल 71 टीमें भाग लेती हैं| कुछ सदस्य देशों पर निर्भर प्रदेश अपने स्वयं के ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा में भाग लेते है जैसे, युनाइटेड किंग्डम (United Kingdom) के 4 सदस्य देश इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड अपने-अपने ध्वज के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेते हैं| केवल 6 देशों की टीमों आस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स ने अब तक हुए सभी राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया है| आस्ट्रेलिया ने सबसे ज़्यादा बार इन खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है|

1891 में जॉन एस्ले कूपर द्वारा (John Astley Cooper) ब्रिटिश राज के अंदर अच्छे संबंध बनाए रखने और सदभावना को प्रोत्साहन देने के लिए एक अखिल ब्रितानी खेल कार्यक्रम आयोजित करने के विचार को द टाइम्स ( The Times) में एक लेख द्वारा प्रस्तुत किया। सन् 1911 में किंग जार्ज पंचम (King George V) की ताजपोशी के समय लंदन के क्रिस्टल पैलेस(Cryatal Palace) में एक समारोह आयोजित किया गया| इसी समय एक चैंपियनशिप आयोजित की गयी जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और युनाइटेड किंग्डम की टीमों ने मुक्केबाजी, कुश्ती, तैराकी, और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में भाग लिया| वर्ष 1928 में कनाडा की मेलविल मार्क्स रॉबिन्सन (Melville Marks Robinson) को पहले ब्रिटिश साम्राज्य खेलों (British Empire Games) का आयोजन करने के लिए कहा गया था और यह ख़ेल हैमिल्टन, ओंटारियो(कनाडा) में 1930 में आयोजित किए गये| इन खेलों में महिलाओं ने केवल तैराकी स्पर्धाओं में भाग लिया| 1934 से महिलाओं ने कुछ एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हिस्सा लिया|

सन् 1978 से इन्हें सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स(Commonwealth Games) या राष्ट्रमंडल के नाम से जाना जाता है। मूल रूप से इन खेलों में केवल एकल प्रतिस्पर्द्धात्मक खेल होते थे, 1998 में कुआलालम्पुर में आयोजित राष्ट्र मंडल खेलों में एक बड़ा बदलाव हुआ और क्रिकेट, हॉकी, नेटबॉल जैसे खेलों को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल कर लिया गया|

राष्ट्रमंडल खेल – 2014 Commonwealth Games – 2014

2014 राष्ट्रमंडल खेल (आधिकारिक तौर पर 20वें राष्ट्रमंडल खेल) 23 जुलाई से 3 अगस्त 2014 तक, ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित किए गये| लंदन ओलंपिक खेलों में रजत पदक विजेता निशानेबाज़ विजय कुमार भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे| राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 224 खिलाड़ियों ने 14 खेलों की करीब 250 मेडल स्पर्धाओं में भाग लिया|इस दौरान 71 देशों के साढ़े 4500 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया|


ग्लासगो,  राष्ट्रमंडल खेल का उद्घाटन समारोह सेल्टिक पार्क में आयोजित हुआ| ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन की घोषणा की| भारतीय दल ने ‘नगाड़ा बजा’ की धुन पर स्टेडियम में प्रवेश किया|

3 अगस्त 2014 को स्कॉटलैंड के हैंपडेन पार्क में 20वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ| कनाडा की महिला जिम्नास्ट फ्रैंकी जोंस को डेविड डिक्सॉन पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रमंडल खेलों के सबसे अच्छे एथलिट को दिया जाता है। जोंस ने एक स्वर्ण सहित कुल छह पदक जीते। इस राष्ट्रमंडल खेल में 71 देशों के 4,750 एथलिटों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 11 दिन चले इस आयोजन में 18 खेलों में 261 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

अगला राष्ट्रमंडल खेल 2018 में आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होना है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF, Commonwealth Games Federation) के अध्यक्ष मलेशिया के प्रिंस इमरान ने ग्लासगो को राष्ट्रमंडल खेलों के शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत  15 स्वर्ण पदकों सहित कुल 64 पदक हासिल कर पांचवे स्थान पर रहा| पारूपल्ली कश्यप ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की ओर से 32 साल बाद बैडमिंटन एकल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता| 2011 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता पी. कश्यप ने सिंगापुर के डेरेक वोंग को 21-14 , 11-21, 21-19 से हराया| हैदराबाद के 27 वर्षीय पी. कश्यप महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और दिवंगत सैयद मोदी के साथ अपना भी नाम इतिहास में दर्ज करा लिया, जिन्होंने बीते समय में खिताब जीता था। पादुकोण ने 1978 कनाडा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूष एकल का स्वर्ण पदक जीता था जबकि चार साल बाद मोदी ने इसमें जीत दर्ज की थी।दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप ने अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब हासिल किया। वह लंदन ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे और 2012 में उन्होंने सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड जीता था।

अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भारत के विकास गौड़ा ने चक्का फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता| पहलवान योगेश्वर दत्त ने 65 किलो फ़्रीस्टाइल वर्ग में कनाडा के अपने प्रतिद्वन्द्वी जेवोन बैलफ़ोर को 10-0 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता| पहलवान बबीता कुमारी ने 55 किलो फ़्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडा की ब्रिटनी लैवरडोर को 9-2 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता| भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने 74 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल वर्ग में पाकिस्तानी पहलवान क़मर अब्बास को 6-2 से हरा कर स्वर्ण जीता| कुश्ती मे सबसे पहला स्वर्ण पदक पहलवान अमित कुमार ने 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में नाइजीरिया के एबिकवेमिनोमो वेल्सन को हराकर जीता| भारत की विनेश फोगट ने इंग्लैंड की याना रैट्टिगन को महिलाओं की 48 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल स्पर्द्धा में हराकर स्वर्ण जीता| भारत की राही सरनोबत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता| सतीश शिवलिंगम ने पुरुषों की 77 किलो भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता| महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफ़ल शूटिंग में अपूर्वी चंदेला ने स्वर्ण पदक जीता| पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफ़ल शूटिंग प्रतियोगिता में अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कियापुरुषों की 56 किलो भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सुखन डे ने भारत को स्वर्ण पदक दिलवाया| महिलाओं की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 48 किलो वर्ग में भारत की संजीता चानू खुमुकचाम ने स्वर्ण पदक जीता| पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में भारत के जीतू राय ने स्वर्ण पदक जीता|

इंग्लैंड ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 58 स्वर्ण पदकों सहित 174 पदक हासिल कर 1986 के बाद शीर्ष स्थान पर वापसी की। पिछली बार शीर्ष पर रहा आस्ट्रेलिया  49 स्वर्ण, 42 रजत और 46 कांस्य कुल 137 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा| कनाडा 32 स्वर्ण, 16 रजत और 34 कांस्य पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा|

राष्ट्रमंडल खेल 2014 का आदर्श वाक्य (Motto) लोग, जगह, जुनून (People, Place, Passion) है| राष्ट्रमंडल खेल 2014 का अधिकारिक शुभंकर (Mascot)  स्लाइड (Clyde) है| यह एक प्रकार का छोटा पौधा है और इसका नाम यहाँ बहने वाली स्लाइड नदी पर रखा गया है|

इन खेलों में कुल 17 प्रतियोगिताएँ होनी हैं जो इस प्रकार हैं – गोताखोरी तैराकी, (10), तैराकी (44), एथलेटिक्स (50), बैडमिंटन (6), मुक्केबाजी (13), साइकलिंग – माउंटेन बाइकिंग (2), रोड (4), ट्रैक (17), जिमनास्टिक्स – कलात्मक जिमनास्टिक (14), लयबद्ध जिमनास्टिक (6), हॉकी (2), जूडो (14), लॉन बाउल्स (10), नेटबॉल (1), रग्बी सेवन्स (1), निशानेबाजी (19), स्क्वैश (5), टेबल टेनिस (7 ), ट्राइत्लन (3), भारोत्तोलन (19), कुश्ती – फ्रीस्टाइल (14)|

राष्ट्रमंडल खेल, ग्लासगो – 2014 और पदक तालिका Commonwealth Games, Glasgow (Scotland) – 2014
स्थान Rank राष्ट्र Nations कुल पदक Total Medal पुरुष Men महिला Women मिश्रित Mixed  कुल Total 
स्वर्ण रजत कांस्य स्वर्ण रजत कांस्य स्वर्ण रजत कांस्य स्वर्ण रजत कांस्य
1 इंग्लैंड 174 30 26 30 23 29 24 5 4 3 58 59 57
2 आस्ट्रेलिया 137 22 23 20 26 19 23 1 0 3 49 42 46
3 कनाडा 82 13 4 11 19 10 23 0 2 0 32 16 34
4 स्कॉटलैंड 53 13 7 10 6 7 7 0 1 2 19 15 19
5 भारत 64 9 17 9 6 13 10 0 0 0 15 30 19
6 न्यूजीलैंड 45 7 9 11 7 4 6 0 1 0 14 14 17
7 दक्षिण अफ्रीका 40 9 7 13 2 2 4 2 1 0 13 10 17
8 नाइजीरिया 36 2 5 8 9 6 6 0 0 0 11 11 14
9 कीनिया 25 4 6 2 6 4 3 0 0 0 10 10 5
10 जमैका 22 5 1 3 5 3 5 0 0 0 10 4 8
11 सिंगापुर 17 3 4 2 5 1 1 0 0 1 8 5 4
12 मलेशिया 19 3 3 2 2 4 4 1 0 0 6 7 6
13 वेल्स 36 1 1 13 4 10 7 0 0 0 5 11 20
14 साइप्रस 8 2 3 0 0 10 2 0 0 0 2 4 2
15 उत्तरी आयरलैंड 12 2 2 4 0 1 3 0 0 0 2 3 7
16 पापुआ न्यू गिनी 2 1 0 0 1 0 0 0 0 0 2 0 0
17 कैमरून 7 0 0 0 1 3 3 0 0 0 1 3 3
18 उगांडा 5 1 0 3 0 0 1 0 0 0 1 0 4
19 ग्रेनेडा             2 1 0 1 0 0 0 0 0 0 1 0 1
20 बोत्सवाना 1 1 0 0 0 0 0 0 0 0 1 0 0
20 किरिबाती 1 1 0 0 0 0 0 0 0 0 1 0 0
22 त्रिनिदाद और टोबैको 8 0 2 4 0 1 1 0 0 0 0 3 5
23 पाकिस्तान 4 0 3 1 0 0 0 0 0 0 0 3 1
24 बहामास 3 0 1 1 0 1 0 0 0 0 0 2 1
24 समोआ 3 0 0 1 0 2 0 0 0 0 0 2 1
26 नामीबिया 3 0 1 0 0 0 2 0 0 0 0 1 2
27 मोजाम्बिक 2 0 0 0 0 1 1 0 0 0 0 1 1
27 मारीशस 2 0 1 0 0 0 1 0 0 0 0 1 1
29 बांग्लादेश 1 0 1 0 0 0 0 0 0 0 0 1 0
29 आइल ऑफ मैन 1 0 1 0 0 0 0 0 0 0 0 1 0
29 नौरु 1 0 1 0 0 0 0 0 0 0 0 1 0
29 श्रीलंका 1 0 1 0 0 0 0 0 0 0 0 1 0
33 घाना 2 0 0 2 0 0 0 0 0 0 0 0 2
33 ज़ॅंबिया 2 0 0 2 0 0 0 0 0 0 0 0 2
35 बारबडोस 1 0 0 1 0 0 0 0 0 0 0 0 1
35 फिजी 1 0 0 0 0 0 1 0 0 0 0 0 1
35 सैंट लूसिया 1 0 0 0 0 0 1 0 0 0 0 0 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *