पक्षी वर्ग Class Aves

  • ये नियततापी (warm blooded) जंतु होते हैं।
  • ये हवा में उड़ते भी हैं तथा जमीन पर तेजी से चलते भी हैं।
  • इनका शरीर तीन भागों में विभाजित रहता है- सिर, गर्दन एवं धड़।
  • इनका शरीर परों (Feathers) से ढंका रहता है।
  • इनके धड़ से एक छोटी-सी पूंछ लगी रहती है। इनके अग्रपाद पंखों (wings) में रूपांतरित हो जाते हैं। इनके जबड़ों में दाँत नहीं होते हैं तथा ये श्रृंगी (Horny) होते हैं।
  • इनमें अंगुलियाँ नखरयुक्त (Clavved) होती हैं।
  • इनमें श्वसन फेफड़े द्वारा होता है जबकि कुछ पक्षियों में वायुकोषों (Airsacs) द्वारा होता है।
  • इनके हृदय में चार वेश्म (Four chambered) होते हैं। दो अलिंद तथा दो निलय।
  • इनके हृदय में केवल दाहिना महाधमनी चाप (Aortic arch) ही पाया जाता है।
  • इनका ककाल सरंध्र (spongy) तथा हल्का होता है। खोपड़ी की हड्डियाँ एक-दूसरे से सायुज्य (Fused) होती हैं तथा संख्या में कम होती हैं।
  • इनमें जननछिद्र गुदा से पृथक नहीं होता है।
  • साधारणतया नर में मैथुन अंग नहीं पाया जाता है।
  • मादा में बायीं अण्डवाहिनी (Left Oviduct) ज्यादा विकसित होती है।
  • ये अण्डज (Oviparous) होते हैं।

उदाहरण: कबूतर (Pigeon), गौरैया (Sparrow), मैना (Myna), मोर (Peacock), तोता (Parrot), ऑस्ट्रिच (Ostrich), एमू (Emu), कीवी (Apteryx), आर्किओर्निस (Archaeornis), आर्किओप्टेरिक्स (Archaeopteryx) आदि।l

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • स्टुथिओ (struthio) या ऑस्ट्रिच (Ostrich) दौड़नेवाला एक बहुत बड़ा पक्षी है। इसे साधारण भाषा में शुतुरमुर्ग कहते हैं।
  • कीवी (Kiwi) भी एक बहुत बड़ा दौड़नेवाला पक्षी है जो न्यूजीलैंड में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम एप्टेरिक्स (Apteryx) है।
  • मोर या मयूर का वैज्ञानिक नाम Pavo cristasus है। यह भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
  • शुतुरमुर्ग सबसे बड़ा जीवित पक्षी है जबकि हमिंग बर्ड (Humming bird) सबसे छोटा पक्षी है।
  • अवावील (swift) तीव्रतम उड़नेवाला पक्षी है।
  • डोडो (Dodo) एक विलुप्तप्राय पक्षी है जो कि मॉरीशस में पाया जाता था।
  • सबसे बड़ा अण्डा शुतुरमुर्ग का होता है। इसकी लम्बाई 15-20 सेमी, व्यास 10-15 सेमी. तथा वजन 65-1.78 किग्रा तक होता है।
  • सबसे छोटा अण्डा जमैका की वर्वियन हर्मिग बर्ड का होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *