दुनिया की प्रमुख झीलें Important Lakes of The World

दुनिया की सबसे गहरी झील Deepest Lakes in the World

दुनिया की सबसे गहरी झील में, झील बैकाल (Lake Baikal) है। रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित इस झील की गहराई 1,637 मीटर (5369 फीट) एक मिल से अधिक है। इस झील में दुनिया का मीठे पानी का 1/5 हिस्सा पाया जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह दुनिया की सबसे पुरानी झील भी है और इसकी उम्र 25 लाख वर्ष से भी ज्यादा है। यह पृथ्वी की एक ऐसी दरार (Rift) में स्थित है जहाँ तीन विवर्तनिक प्लेटें (tectonic plates) आपस में मिलती हैं। बैकाल झील जीव-जंतुओं की कई विविध प्रकार की प्रजातियों का घर भी है, यहाँ इनकी 250 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती है। यहाँ पाई जाने वाली झींगा की प्रजातियां बैक्टीरिया और शैवाल को निगल जाती हैं जिससे कारण इस झील कप पानी अविश्वसनीय रूप से स्पष्ट रहता है। हाल के वर्षों में झील के तट पर औद्योगिक प्रदूषण से झील की शुद्धता पर खतरा पैदा हो गया है।

दुनिया की सबसे गहरी झीलें Deep Lakes in the World
नाम स्थान गहराई (फीट) गहराई (मी.)
बैकाल साइबेरिया, रूस 5369 फीट 1637 मीटर
तन्गान्यिका तंजानिया, कांगो और जाम्बिया 4823 फीट 1470 मीटर
कैस्पियन सागर ईरान और रूस 3363 फीट 1025 मीटर
वोस्तोक अंटार्कटिका 2950 फीट 900 मीटर
ओ’हिग्गिंस सैन मार्टिन चिली, अर्जेंटीना 2742 फीट 836 मीटर
न्यासा अफ्रीका (मोजाम्बिक, तंजानिया और मलावी) 2316 फीट 706 मीटर
इसिक कुल किर्गिस्तान, मध्य एशिया 2192 फीट 668 मीटर
ग्रेट स्लेव कनाडा के उत्तर पश्चिमी प्रदेश 2015 फीट 614 मीटर
क्रेटर लेक ओरेगन, संयुक्त राज्य अमेरिका 1949 फीट 594 मीटर
मतानो इंडोनेशिया 1936 फीट 590 मीटर
जनरल करेरा चिली, अर्जेंटीना 1923 फीट 586 मीटर
होर्निन्दाल्स्वत्नेट नॉर्वे 1686 फीट 514 मीटर
क़ुएसनेल कनाडा 1,660 फीट 506 मीटर
टोबा इंडोनेशिया 1,657 फीट 505 मीटर
तेहो कैलिफोर्निया और नेवादा, संयुक्त राज्य अमेरिका 1644 फीट 501 मीटर
अर्जेंतिनो अर्जेंटीना 1,640 फीट 500 मीटर
किवु कांगो, रवांडा 1,575 फीट 480 मीटर
मजोसा नॉर्वे 1535 फीट 468 मीटर
चेलन वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका 1486 फीट 453 मीटर

 दुनिया की सबसे बड़ी झील Largest Lakes of the World

कैस्पियन सागर (Caspian Sea) दुनिया की सबसे बड़ी और खारे पानी की झील है। इस झील के किनारे रूस, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान और ईरान की सीमायें मिलती है। इसका क्षेत्रफल 143,244 वर्ग मील (371,000 वर्ग किमी) है।

कैस्पियन सागर को सागर इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि रोम के लोगो ने यह पाया की इसका पानी खारा है और इसका नाम मेयर कैस्पियम (Mare Caspium) रख दिया। भूगोलवेत्ता इसे झील मानते हैं क्योंकि यह भूमि से घिरा हुआ है।

दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील World’s Largest Fresh Water Lake

सुपीरियर झील (Lake Superior), अमेरिका-कनाडा सीमा पर स्थित महान झीलों में से एक जिसका क्षेत्रफल 31,700 वर्ग मील (82,100 वर्ग किमी) है।


दुनिया की सबसे बड़ी झीले Large Lakes of the World
नाम और स्थान क्षेत्रफल अधिकतम गहराई
वर्ग मील वर्ग किमी. फीट मीटर
कैस्पियन सागर, अजरबैजान-रूस-कजाखस्तान-तुर्कमेनिस्तान-ईरान 152,239 394,299 3,104 946
सुपीरियर, अमेरिका-कनाडा 31820 82414 1,333 406
विक्टोरिया, तंजानिया-युगांडा 26,828 69,485 270 82
हूरों, अमेरिका-कनाडा 23,010 59,596 750 229
मिशिगन, अमेरिका 22,400 58,016 923 281
अराल, कजाखस्तान-उजबेकिस्तान 13,000 33,800 223 68
तन्गान्यिका, तंजानिया-कांगो 12,700 32,893 4,708 1,435
बाइकाल, रूस 12,162 31,500 5,712 1,741
ग्रेट बीयर, कनाडा 12,000 31,080 270 82
न्यासा 11,600 30,044 2,316 706
ग्रेट स्लेव, कनाडा 11,170 28,930 2,015 614
चाड,  चाड-नाइजर नाइजीरिया 9,946 25,760 23 7
एरी, अमेरिका-कनाडा 9,930 25,719 210 64
विनिपेग, कनाडा 9,094 23,553 204 62
ओंटारियो, अमेरिका-कनाडा 7,520 19,477 778 237
बल्खश, कजाखस्तान 7,115 18,428 87 27
लडोगा, रूस 7,000 18,130 738 225
ओनेगा, रूस 3,819 9,891 361 110
टिटिकाका, बोलीविया-पेरू 3,141 8,135 1,214 370
निकारागुआ, निकारागुआ 3,089 8,001 230 70
अथाबस्का. कनाडा 3,058 7,920 407 124
रुडोल्फ, केन्या 2,473 6,405 NA NA
रेनडियर, कनाडा 2,444 6,330 NA NA
आयर, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया 2,400 6,216 परिवर्तनशील परिवर्तनशील
इसिक कुल, किर्गिस्तान 2,394 6,200 2,297 700
उर्मिया,  ईरान 2,317 6,001 49 15
टोर्रेंस, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया 2,200 5,698 NA NA
वानेर्न, स्वीडन 2,141 5,545 322 98
विनीपेगोसिस. कनाडा 2,086 5,403 59 18
मोबूतू सेसे सेको, युगांडा 2,046 5,299 180 55
नेतिलिंग, बफिन द्वीप, कनाडा 1,950 5,051 NA NA
निपिगन, कनाडा 1,870 4,843 NA NA
मैनीटोबा, कनाडा 1,817 4,706 22 7
ग्रेट साल्ट, अमेरिका 1,800 4,662 15–25 5–8
किओगा, यूगांडा 1,700 4,403 लगभग 30 9

 दुनिया की सबसे ऊँची झील Highest Lakes Of The World

दुनिया की सबसे झील अर्जेंटीना में स्थित ओजोस डेल सलादो पूल (Ojos del Salado Pool) है। जबकि दुनिया की सबसे ऊँची नौगम्य झील पेरू बोलीविया की सीमा पर एंडियन अल्टिप्लानो (Andean Altiplano) पर स्थित टिटिकाका झील (Lake Titicaca) है। यह झील 12,507 फीट (3,812मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है। यह लगभग 120 मील लम्बी और 50 मील चौड़ी है। यह इंका सभ्यता का केंद्र था, और आज पेरू और बोलीविया की सीमा के बीच फैली हुई है।

टिटिकाका झील में दुनिया के मौसम के सबसे पुराने नमूने भी पाए जाते है जो की 25,000 वर्ष तक पुराने हैं।

दुनिया की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित झीलें World’s Highest Lakes
ओजोस देल सलादो 6400 20,997 अर्जेंटीना-चिली
ल्हग्बा 6368 20892 तिब्बत
चंग्त्से 6,216 20,394 तिब्बत
पूर्वी रोंग्बुक 6,100 20,013 तिब्बत
सरो टीपस 5990 19652 अर्जेंटीना
अकामराची 5950 19520 चिली
ट्रेस क्रुसेस नोर्टे 5915 19406 चिली
लीकानकबर 5,900 19,357 चिली-बोलीविया
अगुअस कलिएन्तेस 5831 5831 चिली
रिदोंग्लाबो 5801 19032 तिब्बत
पोकेन्तिका 5,750 18,865 चिली-बोलीविया
दमावंद 5,650 18,536 ईरान
करडा 5643 18513 तिब्बत
तुपके ज़िन्ग्बू 5563 18251 तिब्बत
पंच पोखरा 5494 18025 नेपाल
चोलामु 5486 18,000 सिक्किम
गुरु दोंग्मर 5,243 17,200 सिक्किम
ओरबा 5209 17090 तिब्बत
लगुना ग्लेशियर झील 5038 16529 बोलीविया
इम्जा ग्लेशियर झील 5010 16437 नेपाल
कास्काना 4,920 16,142 पेरू
तिलिचो 4919 16138 नेपाल
सूरज ताल झील 4883 16020 भारत
सिबिनाकोचा 4835 15863 पेरू
मानसरोवर 4727 15508 तिब्बत
नम त्सो 4718 15479 तिब्बत
रश झील 4694 15,400 पाकिस्तान
लगुना लोबातो 4640 15223 चिली
त्शो रोलपा झील 4600 15.092 नेपाल
लुईस टार्न 4587 15049 केन्या
चुन्गारा झील 4500 14765 चिली
यम्दोर्क त्शो 4488 14724 तिब्बत
करमबार 4272 14012 पाकिस्तान
लेक ऑफ़ मून 4215 13.829 मैक्सिको
इमराल्ड झील 4,200 13,780 इरियन जाया
शेओसर झील 4142 13589 पाकिस्तान
टिटिकाका 3,800 12,464 बोलीविया-पेरू
मतस्चेर्जोचसी 3185 10450 ऑस्ट्रिया
स्चवर्ज़सी ओब सोल्डेन 2800 9183 ऑस्ट्रिया
रुअपेहु क्रेटर झील 2505 8220 न्यूजीलैंड
कुतापताम्बा 2,050 6,726 ऑस्ट्रेलिया
पीवी झील 550 1804 अंटार्कटिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *