सामान्य अध्ययन: भारत व विश्व का भूगोल अभ्यास श्रृंखला -5
General studies: Indian & World Geography Test Series - 5
Start
Congratulations - you have completed General studies: Indian & World Geography Test Series - 5.You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%.Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1 |
चपचार कुट त्यौहार मनाया जाता है?
A | अरुणाचल प्रदेश में |
B | असम में |
C | मिजोरम में |
D | सिक्किम में |
Question 1 Explanation:
चपचार कुट त्यौहार भारत के उत्तर-पूर्व के राज्य मिजोरम में मनाया जाता है। मिजोरम की जनजातियों की आर्थिक व्यवस्था मूलत: कृषि कार्य एवं वन पर आधारित है। वहाँ झूम खेती की जाती है। अत: उनकी तमाम गतिविधियाँ एवं त्यौहार भी जंगल कटाई करके की जाने वाली झूम खेती पर निर्भर है। इसी झूम खेती के त्यौहार के लिए मिजो शब्द 'कूट' का प्रयोग किया जाता है। मिजो लोगों के तीन प्रमुख त्यौहार हैं- चपचार कुट, मिमकुट एवं पाल कूट।
Question 2 |
एक मौसम विज्ञान केन्द्र का औसत वार्षिक तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है इसकी औसत वार्षिक वर्षा 63 सेमी० है और इसके तापमान का वार्षिक परिसर 9 डिग्री सेल्सियस है। सन्दर्भित केन्द्र है?
A | इलाहाबाद |
B | चेन्नई |
C | चेरापुंजी |
D | कोलकाता |
Question 2 Explanation:
उपरोक्त दिए गए वार्षिक तापमान, औसत वार्षिक वर्षा एवं तापमान का वार्षिक परिसर वाला स्थान चेन्नई (तमिलनाडु) है।
Question 3 |
रेणकूट स्थित एल्युमीनियम की फैक्ट्री, हिन्डाल्को का वहाँ स्थित होने का मूल कारण है ?
A | कच्चे माल की निकटता |
B | बिजली की प्रचुर आपूर्ति |
C | प्रभावी परिवहन नेटवर्क |
D | बाजार की निकटता |
Question 3 Explanation:
बॉक्साइट धातु को शुद्ध करके सफेद एल्युमिना प्राप्त कर उससे एल्युमीनियम बनाया जाता है। एल्युमिना और एल्युमिनियम के कारखाने को सर्वाधिक विद्युत चाहिए। अत: एल्युमीनियम उद्योग बिजली उत्पादन केन्द्र के निकट स्थापित किये जाते हैं। रेणकूट (उत्तर प्रदेश) स्थित एल्युमीनियम कारखाना रिहन्द विद्युत योजना के अन्तर्गत ओबरा के पास है।
Question 4 |
लम्बी जड़ों और नुकीले काटों अथवा शूलयुक्त झाड़ियों और लघु वृक्षों वाले संरक्षित अवरुद्ध वन सामान्य रूप से पाए जाते हैं?
A | पूर्वी उड़ीसा में |
B | पूर्वोतर तमिलनाडु में |
C | शिवालिक और तराई क्षेत्र में |
D | पश्चिमी आन्ध्र प्रदेश में |
Question 4 Explanation:
यह उष्ण कटिबन्धीय शुष्क कंटीले वृक्ष हैं। जहाँ वर्षा 50 से 100 सेमी० के मध्य होती है, वहीं पर यह वृक्ष पाये जाते हैं। दक्षिणी भारत में यह वृक्ष महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में मिलते हैं।
Question 5 |
निम्नलिखित में से किस राज्य का समुद्री तट दक्षिण अमेरिका के विशाल ऑलिव रिडले कछुओं के निलय स्थल के रूप में प्रसिद्ध हुआ है ?
A | गोवा |
B | गुजरात |
C | उड़ीसा |
D | तमिलनाडु |
Question 6 |
भारतीय कृषि के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
A | भारत में दालों की खेती के अन्तर्गत आने वाला लगभग 90% प्रतिशत क्षेत्र वर्षा द्वारा पोषित है। |
B | पिछले दो दशकों में राष्ट्रीय स्तर पर खेती किए जाने वाले कुल क्षेत्र में दालों का भाग दोगुना हो गया है। |
C | विश्व में कुल क्षेत्र में होने वाली चावल की खेती का लगभग 15% भाग भारत में है। |
D | भारत में होने वाली खेती के कुल क्षेत्र में से लगभग 34% क्षेत्र में चावल की खेती होती है। |
Question 6 Explanation:
भारत में दलहन की खेती किसी क्षेत्र विशेष में सीमित नहीं है, बल्कि यह भारी वर्षा वाले क्षेत्रों को छोड़कर सम्पूर्ण भारत में उगाया जाता है। भारत में लगभग 90% दलहन की खेती वर्षा पर आधारित है। भारत विश्व में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। वर्ष 2000-01 में भारत में चावल के अन्तर्गत क्षेत्रफल लगभग 45 मिलियन हेक्टेयर एवं उत्पादन लगभग 89 मिलियन टन था। जबकि कुल बोया गया क्षेत्र फसलों का (Net Sown Area) 143 मिलियन हेक्टेयर है जिसमें लगभग 34% क्षेत्र से अधिक में चावल है और कुल खाद्यान्न 209 मिलियन टन में 89 मिलियन टन चावल था जो कुल 43% था।
Question 7 |
भारत के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A | देश के लगभग एक तिहाई क्षेत्र में वर्ष भर में 750 मिलीमीटर से अधिक वर्षा होती है। |
B | देश में सिंचाई के प्रमुख स्रोत कुएँ हैं। |
C | कछारी मृदा (Alluvial-soil) देश के उत्तरी मैदानों की प्रमुख प्रकार की मृदा है। |
D | पर्वतीय क्षेत्र देश के पृष्ठीय क्षेत्रफल का लगभग तीस प्रतिशत बैठता है। |
Question 7 Explanation:
भारतवर्ष में सिंचाई का प्रमुख साधन नहरें हैं। देश के केवल 21.1% भाग पर कुंओं द्वारा सिंचाई की जाती है। जबकि नहरों द्वारा 35.7% भाग पर सिंचाई होती है।
Question 8 |
प्रायद्वीपीय भारत में पूर्व दिशा में बहने वाली नदियों का उत्तर दक्षिण का सही क्रम है-
A | स्वर्णरेखा, महानदी, गोदावरी, कृष्णा, पेन्ना, कावेरी और बैगई |
B | स्वर्णरेखा, महानदी, कृष्णा, गोदावरी, कावेरी, बैगई और पेन्ना |
C | महानदी, स्वर्णरेखा, गोदावरी, कावेरी, पेन्ना और बैगई |
D | महानदी, स्वर्णरेखा, कृष्णा, गोदावरी, कावेरी, बैगई और पेन्ना |
Question 8 Explanation:
प्रायद्वीपीय भारत में पूर्व दिशा में बहने वाली नदियों का उत्तर से दक्षिण की तरफ का सही क्रम इस प्रकार है-
स्वर्ण रेखा→ महानदी → गोदावरी → कृष्णा → कावेरी → बैगई
Question 9 |
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- एन० टी० पी० सी० भारत की सबसे बड़ी पॉवर यूटिलिटी है।
- भारत में एल० पी० जी० का आधा उत्पादन ओ० एन० जी० सी० द्वारा किया जाता है।
- भारतीय तेल निगम भारत के सभी तेलशोधक कारखानों को परिचालित करता है।
- भारतीय आयुध कारखाना विभागीय तौर पर चलाया जाने वाला देश का सबसे बड़ा औद्योगिक उपक्रम है।
A | केवल 1 |
B | 2 और 3 |
C | 2, 3 और 4 |
D | 1 और 4 |
Question 9 Explanation:
एन० टी० पी० सी० (NTPC) की स्थापना 1975 ई० में बिजली के रख-रखाव एवं केन्द्रीय क्षेत्र की विद्युत उत्पादन कम्पनी के रूप में की गई थी। कुल विद्युत उत्पादन का 27% भाग इसके द्वारा किया जाता है। देश में वर्तमान में कुल 17 तेल शोधक कारखाने हैं जिसमें 15 सार्वजनिक क्षेत्र में, एक संयुक्त क्षेत्र में (मंगलौर रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड) तथा एक निजी क्षेत्र में (रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड) है। इनमें से केवल 7 रिफाइनरी भारतीय तेल निगम लिमिटेड के पास हैं।
Question 10 |
भारतीय परिवहन प्रणालियों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- भारतीय रेलवे प्रणाली विश्व में सबसे बड़ी है।
- राष्ट्रीय राजमार्ग सम्पूर्ण सड़क परिवहन आवश्यकता के 45% की पूर्ति करते हैं।
- राज्यों में केरल की भूतल मार्ग सघनता उच्चतम है।
- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 देश का सबसे लम्बा राजमार्ग है।
A | 1 और 2 |
B | 1 और 3 |
C | 2 और 3 |
D | 2 और 4 |
Question 10 Explanation:
भारतीय रेलवे प्रणाली एशिया में प्रथम तथा विश्व में चौथी सबसे बड़ी प्रणाली है। राष्ट्रीय राजमार्ग सम्पूर्ण सड़क परिवहन आवश्यकता के 45% की पूर्ति करते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 जो श्रीनगर से कन्याकुमारी तक जाता है, लम्बाई 3,745 किमी० है जो भारत का सर्वाधिक लम्बा राष्ट्रीय मार्ग है।
Question 11 |
निम्नलिखित में कौन-सा एक लैगून (Lagoon) नहीं है?
A | अष्टमुदी झील |
B | चिल्का झील |
C | पेरियार झील |
D | पुलिकट झील |
Question 11 Explanation:
चिल्का झील (उड्रीसा), पुलिकट झील (तमिलनाडु), एवं पेरयिार झील, लैगून झीलें हैं। लैगून झीलों का निर्माण नदियों के मुहाने पर समुद्र की धाराएँ या पवनें बालू मिट्टी के टीले बनाकर जल को समुद्र से अलग करने पर हुआ है।
Question 12 |
सूर्य का प्रभामण्डल (Halo) प्रकाश के अपवर्तन से उत्पन्न होता है-
A | स्तरी मेघों के जलवाष्प में |
B | पक्षाभ कपासी मेघों के हिम स्फटकों में |
C | पक्षाभ मेघों के हिम स्फटकों में |
D | स्तरी मेघों के धूल कणों में |
Question 12 Explanation:
सूर्य और चन्द्रमा के चारों ओर निर्मित एक प्रकाश वलय (Ring of Light) जो उच्च आकाश में पक्षाभ स्तरी मेघ (cirro-stratus) की पतली परत की उपस्थिति में बनता है। उच्च हल्के बादलों में हिमकणों या जल कणिकाओं की उपस्थिति से प्रकाश के अपवर्तन से प्रभामण्डल का निर्माण होता है।
Question 13 |
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- महासागरीय धाराएँ महासागर में जल का मन्द भूपृष्ठ संचलन होती हैं।
- महासागरीय धाराएं पृथ्वी का ताप संतुलन करने में सहाक होती हैं।
- महासागरीय धाराएँ मुख्यत: सनातन पवनों द्वारा चलायमान होती हैं।
- महासागरीय धाराएँ महासागर संरूपण द्वारा प्रभावित होती हैं।
A | 1 और 2 |
B | 2, 3 और 4 |
C | 1, 3 और 4 |
D | 1, 2, 3 और 4 |
Question 13 Explanation:
महासागरीय धाराएँ महासागर में जल का मन्द-भूपृष्ठन संचलन होती है। महासागरीय धाराएँ पृथ्वी का ताप सन्तुलन बनाए रखने में सहायक होती हैं। महासागरीय धाराएँ मुख्यत: सनातन पवनों जैसे-व्यापारिक पवनों एवं पछुआ पवनों द्वारा चलायमान होती हैं। महासागीय धाराएं महासागर संरुपण द्वारा प्रभावित होती हैं।
Question 14 |
निम्नलिखित परिस्थितिक वर्गीकरणों पर विचार कीजिए-
- टैगा (Taiga)
- उष्णकटिबन्धीय सदापर्णी (Tropical Evergreen)
- उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती (Tropical Decidous)
- टुन्ड्रा (Tundra)
A | 1, 4, 3, 2 |
B | 4, 1, 2, 3 |
C | 4, 1, 3, 2 |
D | 1, 4, 2, 3 |
Question 14 Explanation:
किसी भी स्थान (क्षेत्र) का धवलता परिणाम (Albedo value), उस स्थान पर सूर्य से आने वाली कुल ऊष्मा की प्राप्ति एवं शून्य में परावर्तित ऊर्जा के अनुपात को कहा जाता है। इस धवलता परिणाम का घटता क्रम क्रमश: टुन्ड्रा, टैगा, उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती तथा उष्णकटिबन्धीय सदापणीं होता है।
Question 15 |
निम्नलिखित जलवायु और विषयक तथ्यों पर विचार कीजिए-
- संघनन (Condensation)
- उच्च ताप एवं आर्द्रता (High temperature andhumidity)
- पर्वत विज्ञान (asography)
- उर्ध्वाधर हवा (Vertical-wind) गर्जन मेघ
A | 1 और 2 |
B | 2, 3 और 4 |
C | 1, 3 और 4 |
D | 1, 2, 3 और 4 |
Question 15 Explanation:
गर्जन मेघ तीव्र पवनों के थपेड़ों सहित नीचे से ऊपर को कपासी वर्षा मेघों (Cumulonimbus) में तेजी से प्रवाहित होती हैं। इसमें पवने तेजी से नीचे से ऊपर को प्रवाहित होती हैं। यह पवने ऊपर जाकर ठण्डी होकर वर्षा करती हैं।
Question 16 |
निम्न प्रश्न में दो वक्तव्य हैं, एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। इन दोनों वक्तव्यों का सावधानीपूर्वक परीक्षण कर इसका उत्तर नीचे दिए हुए कूट की सहायता से चुनिए-
- कथन (A) : पृष्ठीय वायु चक्रवात के केन्द्र के ऊपर आभ्यन्तर कुण्डलित होती है।
- कारण (R) : हवा चक्रवात के केन्द्र में अवरोहित होती है।
A | A और R दोनों सही हैं और A की सही व्याख्या R है। |
B | A और R दोनों सही हैं, किन्तु A की सही व्याख्या R नहीं है। |
C | A सही है, किन्तु R गलत है। |
D | A गलत है, किन्तु R सही है। |
Question 16 Explanation:
चक्रवात निम्न वायुदाब के क्षेत्र होते हैं। इनके चारों ओर संकेन्द्रीय समवायुदाब रेखाएँ पायी जाती हैं। इनमें केन्द्र से बाहर की ओर जाने पर वायुदाब क्रमश: बढ़ता जाता है। इसीलिए चक्रवात में परिधि से केद्र की ओर तीव्र गति से पवन का संचार होता है। चक्रवात प्राय: गोलाकार, अण्डाकार अथवा अंग्रेजी के वी (V) अक्षर के आकार के होते हैं। इसमें वायु का संचार उत्तरी गोलाद्ध में घड़ी की सूई के विपरीत दिशा में तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में घड़ी की सूई के दिशा में होता है।
Question 17 |
अल्पकालिक जलवायु सम्बन्धी कथन के लिए पिछले दशक में ज्ञात हुई निम्नलिखित स्थितियों में से कौन-सी एक भारतीय उप-महाद्वीप में विरल क्षीण मानसून वर्षा से सम्बद्ध है?
A | ला नीना |
B | धारा प्रवाह की गति |
C | एलनीनो और दक्षिणी दोलन |
D | विश्वव्यापी स्तर पर पादप गृह प्रभाव |
Question 17 Explanation:
एलनीनो एक गर्म जलधारा है जो प्रशान्त महासागर में पेरु के तट के सहारे प्रत्येक 2 से 7 वर्ष बाद उत्तर से दक्षिण दिशा में बहना प्रारम्भ कर देती है। यह जलधारा पेरू (दक्षिण अमेरिका) के तट से 80 किमी० की दूरी पर 3० से 36° दक्षिणी अक्षांश के मध्य बहती है। जब यह गर्म जलधारा हिन्द महासागर में पहुँचती है तब वह भारतीय स्थल भाग तथा हिन्द महासागर वायुदाब को कम कर देती है। इसके परिणामस्वरूप ग्रीष्मकालीन मानसून हवाएँ कमजोर पड़ जाती हैं। लानीना एक प्रतिसागरीय धारा है जो अलनीनो की समाप्ति के बाद प्रशान्त महासागर में उसी स्थल से (पेरू के तट) ठण्डे पानी की धारा प्रवाहित होने लगती है। विगत 20 वर्षों में तीन बार अलनीनो के बाद लानीना का प्रभाव विश्व पर पड़ा है। मई 1998 में लानीना में अधिक सक्रिय होने के कारण सामान्य से बहुत अधिक जलवर्षा प्राप्त होने से चीन, भारत तथा बांग्लादेश में प्रचण्ड बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी थी।
Question 18 |
दक्षिण एशिया के निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए-
- बांग्लादेश
- भारत
- पाकिस्तान
- श्रीलंका
A | 4, 2, 1, 3 |
B | 2, 4, 3, 1 |
C | 4, 2, 3, 1 |
D | 2, 4, 1, 3 |
Question 18 Explanation:
दक्षिण एशियाई देशों में साक्षरता दर का प्रतिशत निम्नवत् है- श्रीलंका- 90.7%, भारत- 65.5% पाकिस्तान- 40.9%, बांग्लादेश- 38.9%
Question 19 |
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए-
- अल्बानिया
- बोस्निया हर्जेगोविना
- क्रोएशिया
- मेसिडोनिया
A | 1 और 2 |
B | 1, 2 और 3 |
C | केवल 4 |
D | 3 और 4 |
Question 19 Explanation:
अल्बानिया, बोस्निया हर्जेगोविना, क्रोएशिया, से लगी हैं। मेसिडोनिया की सीमा एड्रियाट्रिक सागर से नहीं लगी है। मेसिडोनिया एक भू आवेष्ठित (Landlock) देश है जिसके उत्तर में युगोस्लाविया, दक्षिण में यूनान (ग्रीस), पश्चिम में अल्बानिया एवं पूर्व में बुल्गारिया देश है।
Question 20 |
निम्न में दो वक्तव्य हैं एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। इन दोनों वक्तव्यों का सावधानीपूर्वक परीक्षण कर इन प्रश्नों का उत्तर नीचे दिए हुए कूट की सहायता से चुनिए-
- कथन (A) : दोनों गोलाद्धों के 60°- 65° अक्षांशों में उच्च दाब की बजाय निम्न दाब पेटिका होती है।
- कारण (R) : निम्न दाब क्षेत्र भूमि पर नहीं बल्कि महासागरों पर स्थायी होते हैं।
A | A और दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है। |
B | A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है। |
C | A सही है, परन्तु R गलत। |
D | A गलत है, परन्तु R सही है। |
Question 20 Explanation:
पृथ्वी के दोनों गोलाद्धों के 60°- 65° अक्षांशों के बीच निम्न दाब रहता है। इस पट्टिका में पवनों के अभिसरण एवं ऊपर उठने से निम्न दाब की उत्पत्ति होती है। पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण इस क्षेत्र में पवनों का स्थानान्तरण होता रहता है, जो यहाँ वायुदाब के कम होने का प्रमुख कारण है। यहाँ वायु-दाब में स्थायित्व नहीं होता बल्कि दिन और रात होने के अनुसार, भूमि और महासागर पर दाब क्षेत्र में परिवर्तन होता रहता है। दिन में स्थलीय भागों पर न्यून वायुदाब एवं महासागरों में उच्च वायुदाब होता है जबकि रात में इसके विपरीत स्थिति होती है।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 20 questions to complete.
You have completed
questions
question
Your score is
Correct
Wrong
Partial-Credit
You have not finished your quiz. If you leave this page, your progress will be lost.
Correct Answer
You Selected
Not Attempted
Final Score on Quiz
Attempted Questions Correct
Attempted Questions Wrong
Questions Not Attempted
Total Questions on Quiz
Question Details
Results
Date
Score
Hint
Time allowed
minutes
seconds
Time used
Answer Choice(s) Selected
Question Text
All done
Need more practice!
Keep trying!
Not bad!
Good work!
Perfect!