कृषि Agriculture

  • कृषि भारत का प्रमुख व्यवसाय है। देश की श्रम शक्ति का लगभग दो-तिहाई भाग कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र से आजीविका प्राप्त करता है। देश के सकल घरेलू उत्पाद मेँ कृषि का लगभग 17.5 प्रतिशत (2007-2008) का योगदान है।
  • भारत उर्वरकोँ के उत्पादन और खपत मेँ चीन, अमेरिका की बाद विश्व मेँ तीसरा स्थान रखता है। सर्वाधिक उर्वरक खपत वाले राज्य पंजाब, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश हैं।
  • भारत का भैंसों संबंध मेँ प्रथम, बकरी की संख्या मेँ द्वितीय, मवेशियोँ की संख्या तथा भेड़ के मामले मेँ तीसरे स्थान पर है।
  • भारत का विश्व मेँ प्राकृतिक रबड़ के उत्पादन मेँ तीसरा स्थान और उपभोग मेँ चौथा स्थान है।
  • देश मेँ सर्वाधिक मात्रा मेँ चावल का उत्पादन होता है, तथा गेहूं प्रति हेक्टेअर की उत्पादकता सर्वाधिक पंजाब मेँ है, तत्पश्चात हरयाणा मेँ है।
  • भारत विश्व मेँ चाय का सबसे बड़ा उत्पादक एवं उपभोक्ता और निर्यातक है। देश मेँ चाय मुख्यतः असम, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु मेँ उगाई जाती है।
  • भारत विश्व मेँ काफी का 6वां सबसे बड़ा उत्पादक राष्ट्र है, भारत का सबसे बड़ा काफी उत्पादक राज्य कर्नाटक है।
  • आम, सपोटा, चीकू तथा केले के उत्पादन मेँ भारत का विश्व मेँ प्रथम स्थान है।
  • भारत मेँ अंगूर की प्रति हेक्टेअर उपज विश्व मेँ सर्वाधिक है।
  • भारत मेँ फलो के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र आम की कृषि के अंतर्गत है, तथा सर्वाधिक उत्पादन केले का होता है।
भारत के 3 सबसे बड़े उत्पादक राज्य
चावल पश्चिम बंगाल
उत्तर प्रदेश
पंजाब
गेंहू उत्तर प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
मक्का कर्नाटक
आन्ध्र प्रदेश
उत्तर प्रदेश
कुल दालें मध्य प्रदेश
उत्तर प्रदेश
महाराष्ट्र
कुल खाद्द्यान्न तिलहन उत्तर प्रदेश
पंजाब
पश्चिम बंगाल
मूंगफली गुजरात
आन्ध्र प्रदेश
तमिलनाडु
रेपसीड व सरसों राजस्थान
उत्तर प्रदेश
हरियाणा
सोयाबीन मध्य प्रदेश
महाराष्ट्र
राजस्थान
सूर्यमुखी कर्नाटक
आन्ध्र प्रदेश
महाराष्ट्र
कुल तिलहन राजस्थान
मध्य प्रदेश
महाराष्ट्र
अन्य व्यापारिक फसलें
गन्ना उत्तर प्रदेश
तमिलनाडु
महाराष्ट्र
कपास गुजरात (मिलियन बेल्स)
महाराष्ट्र (I-बेल 170 किग्रा)
आन्ध्र प्रदेश
जुट एवं मेस्ता पश्चिम बंगाल (मिलियन बेल्स)
बिहार (I-बेल 180 किग्रा)
असम
आलू उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल
बिहार
प्याज गुजरात
महाराष्ट्र
कर्नाटक
भारत में कृषि क्षेत्र में हुई क्रांतियां
हरित क्रांति खाद्द्यान्न (गेंहू-1, धान-2) नीली क्रांति मतस्य उत्पादन
लाल क्रांति मांस / टमाटर उत्पादन गुलाबी क्रांति झींगा उत्पादन
पीली क्रांति तिलहन उत्पादन श्वेत क्रांति दुग्ध उत्पादन
भूरी क्रांति उर्वरक उत्पादन सुनहरी क्रांति बागवानी (फलोत्पादन)
रजत क्रांति अंडा उत्पादन गोल क्रांति आलू उत्पादन
इन्द्रधनुष क्रांति सभी क्रांतियों को मिलाकर
  • भारत विश्व मेँ सबसे बड़ा फल उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा सब्जी उत्पादक है।
  • भारत विश्व मेँ काजू का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक है।
  • भारत को विश्व मेँ मसालोँ का सबसे बड़ा उत्पादकं उपभोक्ता और निर्यातक होने का गौरव प्राप्त है।
  • नॉरमन ई-बोरलाग को हरित क्रांति का जनक माना जाता है, हरित क्रांति से उत्पादन मेँ सबसे अधिक वृद्धि गेहूँ मे हुई, चावल का भाग लगभग स्थिर रहा है, जबकि मोटे अनाज एवं दालों के भाग घटे हैं।
  • रबड़ के उत्पादन मेँ भारत का विश्व मेँ चौथा स्थान है, देश मेँ रबड़ की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता विश्व मेँ सर्वाधिक है। देश मेँ प्राकृतिक रबड़ का आयात कोलकाता एवं विशाखापत्तनम बंदरगाहों के माध्यम से होता है। खाद्य तेलोँ और तिलहन फसलोँ के उत्पादन के क्षेत्र मेँ अनुसंधान और विकास करने की रणनीति को पीली क्रांति कहा गया।
राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान
संक्षिप्त नाम पूरा नाम स्थापना वर्ष स्थान राज्य
IARI भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान Indian Agricultural Research Institute (Pusa Institute) 1905 नई दिल्ली नई दिल्ली
IGFRI इंडियन ग्रासलैंड एंड फॉडर रिसर्च इन्स्टिट्यूट Indian Grassland and Fodder Research Institute 1962 झाँसी उत्तर प्रदेश
IIFM भारतीय वन प्रबंध संस्थान Indian Institute of Forest Management 1982 भोपाल मध्य प्रदेश
IIHR भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान Indian Institute of Horticultural Research 1967 हैसरघट्टा, बंगलौर कर्नाटक
IIPR भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान Indian Institute of Pulses Research 1984 कानपूर उत्तर प्रदेश
IISR भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान Indian Institute of Sugarcane Research 1952 लखनऊ उत्तर प्रदेश
IVRI भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान Indian Veterinary Research Institute 1889 इज्ज़तनगर, बरेली उत्तर प्रदेश
CRIJAF केन्द्रीय पटसन एवं समवर्गीय रेशा अनुसंधान संस्थान Central Research Institute for Jute and Allied Fibres  1938 नीलगंज, बैरकपुर पश्चिम बंगाल
NIRJAFT नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ रिसर्च ऑन जूट एंड अलाइड फाइबर टेक्नालजी National Institute of Research on Jute and Allied Fibre Technology 1939 कोलकाता पश्चिम बंगाल
SBI गन्ना प्रजनन संस्थान Sugarcane Breeding Institute 1912 कोयम्बटूर तमिलनाडु
VPKAS विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान Vivekananda Parvatiya Krishi Anusandhan Sansthan 1985 अल्मोड़ा उत्तराखंड
IASRI इंडियन एग्रिकल्चरल स्टॅटिस्टिक्स रिसर्च इन्स्टिट्यूट Indian Agricultural Statistics Research Institute 1959 नई दिल्ली नई दिल्ली
IISR इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ स्पाइसस रिसर्च Indian Institute of Spices Research 1975 कोझिकोड (कालीकट) केरल
IGMRI इंडियन ग्रेन स्टोरेज मॅनेज्मेंट एंड रिसर्च इन्स्टिट्यूट Indian Grain Storage Management and Research Institute 1958 हापुड़ उत्तर प्रदेश
IINRG इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ नॅचुरल रेज़िन्स आंड गम्स Indian Institute of Natural Resins and Gums 1925 नमकूम, राँची झारखण्ड
ISARD इन्स्टिट्यूट फॉर स्टडीस ऑन एग्रिकल्चर एंड रूरल डेवेलपमेंट Institute for Studies on Agriculture and Rural Development

धाड़वाड़

कर्नाटक
IIVR भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान Indian Institute of Vegetable Research 1971 वाराणसी उत्तर प्रदेश
IISS भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान Indian Institute of Soil Science 1988 भोपाल मध्य प्रदेश
NAARM राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी National Academy of Agricultural Research Management 1976 हैदराबाद तेलंगाना
NBRI राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान National Botanical Research Institute 1978 लखनऊ उत्तर प्रदेश
NDRI राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान National Dairy Research Institute 1955 करनाल हरियाणा
NIN राष्ट्रीय पोषण संस्थान National Institute of Nutrition 1958 हैदराबाद आन्ध्र प्रदेश
NIRD नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवेलपमेंट & पंचायती राज National Institute of Rural Development & Panchayati Raj हैदराबाद तेलंगाना
NRCAF नॅशनल रिसर्च सेंटर फॉर एग्रोफॉरेस्ट्री National Research Center for Agroforestry 1988 झांसी उत्तर प्रदेश
NRCC राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र National Research Centre On Camel 1984 बीकानेर राजस्थान
NRCC राष्ट्रीय नींबू वर्गीय फल अनुसंधान संस्थान National Research Center For Citrus 1985 नागपुर महाराष्ट्र
DCR काजू अनुसंधान निदेशालय Directorate of Cashew Research 1985 पुत्तूर कर्नाटक
DGR मूंगफली अनुसंधान निदेशालय Directorate of Groundnut Research 1979 जूनागढ़ गुजरात
NRCIPM राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान केंद्र National Centre for Integrated Pest Management 1988 नई दिल्ली नई दिल्ली
DMR मशरूम अनुसंधान निदेशालय Directorate of Mushroom Research 1983 सोलन हिमाचल प्रदेश
NRCPB राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र National Research Centre on Plant Biotechnology 1985 नई दिल्ली नई दिल्ली
CIAH केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान Central Institute for Arid Horticulture बीकानेर राजस्थान
NRCB राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र National Research Centre for Banana 1993 तिरूचरापल्ली तमिलनाडु
NRCG राष्ट्रीय अंगूर अनुसंधान केन्द्र National Research Centre for Grapes     1997 मंजरी, पुणे महाराष्ट्र
DMAPR औषधीय एवं सगंधीय पादप अनुसंधान निदेशालय Directorate of Medicinal and Aromatic Plants Research 1992 आनंद गुजरात
DOG प्याज एवं लहसुन अनुसंधान निदेशालय Directorate of Onion and Garlic Research 1994 राजगुरुनगर महाराष्ट्र
NRCO राष्ट्रीय आर्किड्स अनुसंधान संस्थान National Research Centre for Orchids 1996 पाक्योंग, सिक्किम
DRMR सरसों अनुसंधान निदेशालय Directorate of Rapeseed-Mustard Research 1993 भरतपुर राजस्थान
IIWM भारतीय जल प्रबंधन संस्थान Indian Institute of Water Management 1988 भुवनेश्वर उड़ीसा
DSR Directorate of Soyabean Research सोयाबीन अनुसंधान संस्थान 1987 इंदौर मध्य प्रदेश
NSI राष्ट्रीय शर्करा संस्थान National Sugar Institute 1936 कानपुर उत्तर प्रदेश
विश्व कृषि में भारत का स्थान
मद भारत प्रतिशत विश्व में स्थान विश्व में अग्रणी देश
खाद्य फसल
अनाज 10.4 तीसरा चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका
गेंहू 12.6 दूसरा चीन
चावल 20.3 दूसरा चीन
मोटा अनाज 2.8 चौथा संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और ब्राजील
कुल दालें 23.6 पहला —–
मूंगफली 14.7 दूसरा चीन
रेपसीड 15.1 तीसरा कनाडा और चीन
फल और सब्जियां
सब्जियां 9.2 दूसरा चीन
फल 1.2 दूसरा चीन
आलू 7.8 चौथा चीन, रुसी परिसंघ और पोलैंड
प्याज 11.5 दूसरा चीन
व्यापारिक फसलें
गन्ना 21.7 प्रथम ——
चाय 29.5 प्रथम ——
जूट 61.7 दूसरा बांग्लादेश
कपास 9.3 दूसरा संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन
तम्बाकू 9.1 दूसरा चीन
  • देश मेँ सब्जियोँ का सर्वाधिक उत्पादक पश्चिम बंगाल राज्य है। फलों का सर्वाधिक उत्पादन महाराष्ट्र मेँ होता है।
  • देश मेँ कृषि के अंतर्गत ट्रैक्टर का सबसे अधिक उपयोग उत्तर प्रदेश मेँ होता है।

भारतीय कृषि से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक राष्ट्र है, जबकि डेनमार्क संसार का सबसे बड़ा दूध व्युत्पन्न पदार्थ (Milk Products) उत्पादक राष्ट्र है।
  • प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता सर्वाधिक 800 ग्राम है। वहीं पूर्वोत्तर राज्योँ मेँ औसतन 20 ग्राम दूध तक एक व्यक्ति को रोज मिल पाता है।
  • उर्वरक उत्पादन मेँ भारत का विश्व मेँ तीसरा स्थान है। प्रथम एवं द्वितीय राष्ट्र क्रमशः चीन और अमेरिका हैं।
  • उर्वरकोँ की खपत मेँ पंजाब और हरियाणा क्रमशः पहले एवं दूसरे स्थान पर हैं।
  • देश मेँ औसत वार्षिक वर्षा 117 से 125 सेंटीमीटर के बीच है। सबसे कम वर्षा देश में लेह (जम्मू कश्मीर) मेँ तथा सबसे अधिक मासिनराम (मेघालय) मेँ होती है।

कृषि एवं क्रांतियां

  1. हरित क्रांति, गेंहू उत्पादन – डॉ. विलियमगामड ने इसे हरित क्रांति की संज्ञा दी। इसे डॉ. नोरमान बोरलाग ने अमेरिका में तथा एम. एस. स्वामीनाथन को भारत में इनके विशेष योगदान के लिए जाना जाता है।
  2. श्वेत क्रांति, दूध उत्पादन – 1970 में आपरेशन फ्लड 3 चरणों में चलाया गया, जिसके सूत्रधार डॉ. वर्गीस कुरियन थे।
  3. पीली क्रांति, खाद्य तेल तथा तिलहन उत्पादन – तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन1986 में प्रारंभ किया गया। 9 तिलहनों में सर्वाधिक उत्पादन सोयाबीन, मूंगफली एवं तीसरा स्थान तोरिया एवं सरसों का है। विश्व में सर्वाधिक तिलहनों का उत्पादन अम्ररीका में होता है।
  4. गोल क्रांति, आलू उत्पादन – भारत, रूस एवं चीन के बादविश्व का तीसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक राष्ट्र है। भारत में आलू 16वीं शताब्दी में पुर्तगाल से लाया गया था।
  5. नीली क्रांति, मछली उत्पादन – भारत विश्व का सबसे बड़ा मछली उत्पादक राष्ट्र है। देश में समग्र मछली उत्पादन में पश्चिम बंगाल है।
  6. गुलाबी क्रांति, झींगा मछली उत्पादन – भारत सबसे बड़ा झींगा मछली निर्यातक राष्ट्र है।
  7. कृष्ण क्रांति, पेट्रोलियम / खनिज तेल – पेट्रोल में एथेनॉल का मिश्रण बढ़ाकर 10% तक करना व जैव ईंधन का उत्पादन।
  8. धूसर क्रांति, उर्वरक उत्पादन – उर्वरकों की खपत में पंजाब प्रथम 194ं5 किग्रां है तथा तमिलनाडु दुसरे स्थान पर है।
  9. रजत क्रांति, अंडा तथा मांस उत्पादन – भारत विश्व में अंडा उत्पादन में 6वां स्थान रखता है। आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु तथा महाराष्ट्र सवसे बड़े अंडा उत्पादक राज्य हैं।
  10. सुनहरी क्रांति, बागवानी उत्पादन (सेब उत्पादन) – भारत सब्जी तथा फल उत्पादन में विश्व में दूसरा स्थान रखता है।
  11. इंद्रधनुषी क्रांति – सभी क्रांतियों को मिलाकर 2000 में में नई राष्ट्रीय क्रांति के तहत शुरू की गई।

सदाहरित क्रांति

हरित क्रांति की सफलता के पश्चात भारत को अब सदाहरित क्रांति की और बढ़ना है, ताकि देश के वार्षिक खाद्यान्न उत्पादन को 210 मिलियन टन के वर्तमान स्तर से दोगुना करके 420 मिलियन टन तक किया जा सके। यह विचार भारत के प्रमुख कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन का है। इसके लिए उन्होंने विज्ञान की सर्वश्रेष्ठ तकनीकोँ के प्रयोग व जैविक कृषि मेँ शोध को बढ़ावा देने पर बल दिया है। मिट्टी के स्वास्थ्य का उन्नयन करने, लैब टू लैंड प्रदर्शनों को बढ़ावा देने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य बनाने तथा किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की आवश्यकता भी उन्होंने बताई है।

भारत के कृषि जलवायु प्रदेश
कृषि जलवायु प्रदेश सम्मिलित राज्य
पश्चिमी हिमालय प्रदेश हिमांचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तर प्रदेश
पूर्वी हिमालय प्रदेश अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड
गंगा की निचली घाटी का मैदान पश्चिम बंगाल
गंगा की मध्यवर्ती घाटी का मैदान उत्तर प्रदेश, बिहार
गंगा की उपरी घाटी का मैदान उत्तर प्रदेश
ट्रांस पठारी और पर्वतीय क्षेत्र बिहार, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल
मध्यवर्ती पठारी और पर्वतीय क्षेत्र आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु
पश्चिमी पर्वतीय और पठारी क्षेत्र मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र
दक्षिणी पठारी और पर्वतीय क्षेत्र आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु
पूर्वी तटीय मैदान और घाट क्षेत्र गोवा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु
गुजरात पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र गुजरात, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली
पश्चिमी शुष्क क्षेत्र राजस्थान
द्वीप क्षेत्र अंडमान और निकोबार तथा लक्षद्वीप
अन्तर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान
संक्षिप्त पूरा नाम स्थान देश स्थापना वर्ष सम्बंधित फसल
CIP इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर International Potato Center लीमा पेरू 1971 आलू
ICARDA इंटरनेशनल सेंटर फॉर एग्रिकल्चर रिसर्च इन द ड्राइ एरीयाज़ International Center for Agriculture Research in the Dry Areas अलेप्पो सीरिया 1976 गेंहू, जौ, मसूर
ICGEB इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजिनियरिंग एंड बायोटेक्नोलाजी International Centre for Genetic Engineering and Biotechnology ट्रिएस्ते, नई दिल्ली इटली, भारत 1994 आनुवंशिकता एवं जैव प्रौद्योगिकी
ICRISAT इंटरनेशनल क्रॉप रिसर्च फॉर सेमी एरिड ट्रॉपिक्स International crop research for semi arid tropics पाटनचेरू, हैदराबाद तेलंगाना, भारत 1972 ज्वार, बाजरा, चना, मूंगफली, अरहर
IFPRI इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इन्स्टिट्यूट International Food Policy Research Institute वाशिंगटन डी.सी. अमेरिका 1975 फ़ूड पालिसी
IITA इंटरनेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल एग्रिकल्चर International Institute of Tropical Agriculture इबादान नाइजीरिया 1967 ग्रेन लेग्यूम्स, जड़ एवं कंद फसलें
IRRI इंटरनेशनल राइस रिसर्च इन्स्टिट्यूट International Rice Research Institute लॉस बनोस, लागुना फिलीपींस 1960 धान अनुसंधान
ISNAR इंटरनेशनल सर्विस फॉर नेशनल एग्रिकल्चरल रिसर्च International Service for National Agricultural Research हेग नीदरलैंड 1979 कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन
केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान
संक्षिप्त पूरा नाम स्थापना स्थान राज्य
CARI सेंट्रल एग्रिकल्चरल रिसर्च इन्स्टिट्यूट Central Agricultural Research Institute 1978 पोर्टब्लेयर अंडमान एवं निकोबार
CAZRI केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थानCentral Arid Zone Research Institute 1959 बासनी, जोधपुर राजस्थान
CFTRI केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिक अनुसंधान संस्थान Central Food Technological Research Institute 1950 मैसूर कर्नाटक
CIBA केन्द्रीय खारा जलजीव पालन अनुसंधान संस्थान Central Institute of Brackish Water Aquaculture 1987 चेन्नई तमिलनाडु
CIFRI सेंट्रल इनलॅंड कैप्चर फिशरीस रिसर्च इन्स्टिट्यूट Central Inland Capture Fisheries Research Institute 1947 बैरकपुर, कोलकाता पश्चिम बंगाल
CICR सेंट्रल इन्स्टिट्यूट फॉर कॉटन रिसर्च Central Institute for Cotton Research 1976 नागपुर महाराष्ट्र
CIFA सेंट्रल इन्स्टिट्यूट ऑफ फ्रेशवॉटर एक्वाकल्चर Central Institute of Freshwater Aquaculture 1987 भुवनेश्वर उड़ीसा
CISH केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थानCentral Institute for Subtropical Horticulture 1984 लखनऊ उत्तर प्रदेश
CIMAP केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थानCentral Institute for Medicinal and Aromatic Plants 1959 लखनऊ उत्तर प्रदेश
CIRB केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थानCentral Institute for Research on Buffaloes 1985 हिसार हरियाणा
CIRCOT सेंट्रल इन्स्टिट्यूट फॉर रिसर्च ऑन कॉटन टेक्नोलाजीCentral Institute For Research On Cotton Technology 1987 मुंबई महाराष्ट्र
CIRG केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थानCentral Institute for Research on Goats 1979 मखदूम (आगरा और मथुरा के बीच में) उत्तर प्रदेश
CMFRI केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थानCentral Marine Fisheries Research Institute 1947 कोच्चि केरल
CPRI सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इन्स्टिट्यूट Central Potato Research Institute 1949 शिमला हिमांचल प्रदेश
CRIDA केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थानCentral Research Institute for Dryland Agriculture 1985 हैदराबाद आंध्र प्रदेश
CRRI केन्द्रीय चावल अनुसंधान केंद्रCentral Rice Research Institute 1946 कटक उड़ीसा
CSSRI सेंट्रल सायल सेलिनिटी रिसर्च इन्स्टिट्यूट Central Soil Salinity Research Institute 1969 करनाल हरियाणा
CSWRI केन्द्रीय भेड़ और ऊन अनुसंधान संस्थानCentral Sheep and Wool Research Institute 1962 अविकानगर राजस्थान
CTCRI सेंट्रल ट्यूबर क्रॉप्स रिसर्च इन्स्टिट्यूट Central Tuber Crops Research Institute 1963 तिरुवनंतपुरम केरल
CITH सेंट्रल इन्स्टिट्यूट ऑफ टेम्परेट हॉर्टिकल्चर Central Institute of Temperate Horticulture —- श्रीनगर जम्मू कश्मीर
CTRI सेंट्रल टोबॅको रिसर्च इन्स्टिट्यूट Central Tobacco Research Institute 1947 राजमुंदरी आन्ध्र प्रदेश
CPCRI केन्द्रीय रोपण फसल अनुसंधान संसथान Central Plantation Crops Research Institute 1970 कासरगोड केरल

 

भारत प्रमुख उत्पाद
फसल उत्पादक शीर्ष राज्य
गन्ना उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु
कागज आन्ध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा
सीमेंट मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात
उर्वरक गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र
जल विद्युत् कर्नाटक 12.6%
पंजाब 12%
आन्ध्र प्रदेश 8.9%
केरल 8.8%
महाराष्ट्र 6.3%
पवन उर्जा तमिलनाडु – 2893 मेगावाट
महाराष्ट्र – 1001 मेगावाट
कर्नाटक – 585 मेगावाट
राजस्थान – 358 मेगावाट
ताप उर्जा महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बंगाल


Leave a Reply to Викторины Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *